{"_id":"60db4ee78ebc3ebb653dcdbf","slug":"arrangement-got-infected-corona-vaccination-stalled-siddharthnagar-news-gkp400007193","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्था को संक्रमण की मार, कोरोना टीकाकरण अभियान ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्था को संक्रमण की मार, कोरोना टीकाकरण अभियान ठप
विज्ञापन
व्यवस्था हुई संक्रमित, कोरोना टीकाकरण ठप
जिले में वैक्सीन खत्म होने से टीकाकरण केंद्र पर सन्नाटा
मंगलवार को टीकाकरण ठप होने से लौटे पांच हजार लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना से बचाव के लिए सरकार ने टीकाकरण अभियान तेज कर दिया था। इससे लोगों को लगने लगा था कि अब खतरा कम होगा, पर सरकार के दावे की पोल अब खुलने लगी है। जिले में मंगलवार को ऐसा पहली बार हुआ, जब वैक्सीन खत्म होने से टीकाकरण केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान लगभग पांच हजार लाभार्थी लौटने को विवश हुए।
मंगलवार को जिला अस्पताल समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर सन्नाटा रहा। यहां आने वाले मरीजों को निराश होना पड़ा। इसके पीछे कोरोना वैक्सीन खत्म होना प्रमुख कारण रहा। सिद्धार्थनगर समेत सभी जनपदों में मंगलवार को कोरोना टीकाकरण अभियान पर ग्रहण लगा रहा। बुधवार को टीकाकरण सत्र चलने की उम्मीद, के सवाल पर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार कुछ भी बताने से हिचक रहे हैं। उनका कहना है कि लखनऊ से वैक्सीन डोज मिलने पर ही जिले में भी सत्र संचालित किए जाएंगे। मंगलवार को जिला अस्पताल पर कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे बसौनी गांव के राममिलन, जगमोहन, रामनगर वार्ड निवासी सीमा यादव, बहाऊ, कमल किशोर का कहना था कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को बिना रजिस्ट्रेशन के ही टीका लगाने की सुविधा से आए। यहां पहुंचने पर टीका न लगने की बात सामने आई। लिहाजा निराश होकर घर जा रहे हैं।
बिना स्लॉट के अभियान पर भी ग्रहण
सरकार जहां एक ओर वैक्सीन के नहीं होने की बात कह रही है। वहीं एक जुलाई से बिना स्लॉट बुक कराए ही टीकाकरण अभियान चलाने का निर्देश जारी किया गया है। इसकी तैयारी में स्वास्थ्य विभाग जुटा भी है। अब वैक्सीन खत्म होने के कारण टीकाकरण कार्य बंद हो गया है।
विज्ञापन
बीते सप्ताह लगा 99,388 लोगों को टीका
कोरोना टीकाकरण अभियान में जनपद को नित्य लक्ष्य हासिल होता दिखाई दिया। बीते एक सप्ताह में 18 से 44 वर्ष के 64,959, 45 से 60 वर्ष के 22,025 तथा 60 वर्ष से अधिक उम्र के 12404 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया। जिला वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर अनुराग शुक्ल ने बताया कि बीते सप्ताह लक्ष्य के सापेक्ष बेहतर उपलब्धि रही।
कोरोना वैक्सीन पूरे प्रदेश में खत्म हो गया है। इसी कड़ी में सिद्धार्थनगर में भी मंगलवार को टीकाकरण सत्र आयोजित नहीं हुए। लखनऊ से प्राप्त वैक्सीन डोज मिलने के बाद ही सत्र शुरू किए जाएंगे।
- डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ