फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Approval to build a 50-bed hospital

सीएचसी बेंवा को मिली 50 बेड आक्सीजन युक्त अस्पताल बनाने की मंजूरी

Sat, 15 May 2021 10:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Approval to build a 50-bed hospital
50 बेड का अस्पताल बनाने की मंजूरी
विज्ञापन

सीएमओ ने दिया दवाओं को जिला अस्पताल से लाने का निर्देश
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए विधायक ने की पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच डुमरियागंज क्षेत्र के लिए एक अच्छी खबर है। बेंवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 बेड का कोविड-19 अस्पताल की स्वीकृति मिली है। इसके लिए विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर स्वीकृति प्रदान करने की मांग की थी।

विधायक की पहल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा में 50 बेड आक्सीजन युक्त अस्पताल को मंजूरी मिली है। शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने निरीक्षण किया। मौके पर 30 बेड चार बड़े हाल में लगा मिला। सीएमओ ने बताया कि डीएम की ओर से सीएसआर फंड से सात आक्सीजन कंसंट्रेटर सामुदायिक केंद्र को दिया गया है। शेष कंसंट्रेटर और आक्सीजन सिलेंडर जल्द मिलेगा। निर्माणाधीन भवन मरम्मत 10 दिवस में कराकर पूर्ण रूप से 50 बेड कोविड अस्पताल स्थायी रूप से संचालित हो जाएगा। निर्माण एजेंसी ने 10 दिन में भवन मरम्मत कर सुपुर्द करने को कहा गया है। सीएमओ ने कहा कि अधीक्षक बेंवा डॉ. बीएन चतुर्वेदी को दवाओं की उपलब्धता अविलंब जिला अस्पताल से प्राप्त कर लें। एसडीएम त्रिभुवन ने बताया कि अल मेंहदी पब्लिक स्कूल हल्लौर में आक्सीजन युक्त 30 बेड एल-1 अस्पताल के लिए सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed