{"_id":"68b9e49dd7f0cbab2801f7da","slug":"apply-online-for-free-seeds-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-144038-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: निशुल्क बीज के लिए करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: निशुल्क बीज के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
Fri, 05 Sep 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
तुलसियापुर। राजकीय बीज गोदामों से किसानों को पहले की तरह विभिन्न फसलों का निशुल्क मिनी किट लेना अब पहले की तरह आसान नहीं होगा। शासन ने पुरानी व्यवस्था को खत्म कर दिया है। विभाग में पंजीकृत किसान मिनी किट के लिए पोर्टल पर आवेदन करेंगे। रबी सीजन में किसानों को दलहन और तिलहन फसल का निशुल्क मिनी किट दिया जाता है। पहले विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी किसानों का चयन कर मिनी किट बांट देते थे। अब जिन किसानों को मिनी किट की जरूरत है, उनको खुद विभाग के दर्शन 2.0 पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह जानकारी उपकृषि निदेशक राजेश कुमार ने दी है। संवाद
विज्ञापन