{"_id":"64ea36f07d42aaf5950d7228","slug":"apply-for-atul-maheshwari-scholarship-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-3653-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए करें आवेदन
Sat, 26 Aug 2023 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 26 Aug 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त है। यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राओं को आवेदन करने के लिए चार दिन अवसर और है। कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राएं आवेदन करेंगे। आवेदन की शर्त है कि परीक्षा में 60 प्रतिशत से कम प्राप्तांक न हो।
हर साल की तरह इस बार भी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में प्रतिभा दिखाने और छात्र-छात्राओं में उत्साह है। विद्यालयों में चस्पा हुए पोस्टर को पढ़कर छात्र-छात्राएं आपस में चर्चा कर रहे हैं। राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ के प्रधानाचार्य रामनवल सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं में छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए उत्साह है और उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है। श्री सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज के शिक्षक रणजीत चौधरी ने कहा कि प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए यह योजना वरदान की तरह है, जिन्हें इस परीक्षा में सफलता मिलेगी, उनके कॅरियर की राह आसान हो जाएगी।