{"_id":"65b555fe7b0feee9bc0a39c4","slug":"applause-on-childrens-presentation-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-111992-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बच्चों की प्रस्तुति पर बजी तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बच्चों की प्रस्तुति पर बजी तालियां
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने शिव तांडव समेत विभिन्न देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति की। जिस पर मौजूद अभिभावक एवं विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी ने जमकर ताली बजाई। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि इस विद्यालय के विकास के लिए हर स्तर पर प्रयास करेंगे। प्रधानाचार्य नीरज शुक्ल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान डॉ. अरूण कुमार प्रजापति, मनोज चौबे आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- --
पार्टी कार्यालय व सांसद कार्यालय पर ध्वजारोहण
सिद्धार्थनगर। गणतंत्र दिवस पर शहर में स्थित सपा, भाजपा व कांग्रेस कार्यालय पर भी ध्वजारोहण किया गया। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान और कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने ध्वजारोहण किया। सांसद जगदंबिका पाल ने कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। संवाद