फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   appeal to make more member of sp

अधिक से अधिक लोगों को सपा का सदस्य बनाने की अपील

Sun, 04 Sep 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
appeal to make more member of sp
बांसी में सदस्यता अभियान की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष लालजी यादव। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अधिक से अधिक लोगों को सपा का सदस्य बनाने की अपील
विज्ञापन

बांसी। समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए रविवार की शाम एक लॉज में बैठक हुई। इसमें सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाने की अपील की गई।
जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान में उत्साह देखने को मिल रहा है। पूरे जिले में लक्ष्य से अधिक सदस्य बने हैं और अभी यह अभियान जारी है। नगर पालिका अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी ने कहा कि सदस्यता अभियान की सफलता के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ लग जाएं और अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाएं।
विज्ञापन

पूर्व नपा अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशों का पालन करते हुए गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाएं। सभी साथी एकजुट होकर सदस्यता अभियान की सफलता में जुट जाएं। इस दौरान अनुराग श्रीवास्तव, परवेज अहमद, मुरली यादव, अमित बख्शी, राजेश पासवान, जवाहिर यादव, रामगति मौर्य, अलीम शेख, सैयद मो. कुतुब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed