फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Appeal to accountants to return to work

Siddharthnagar News: लेखपालों से की काम पर लौटने की अपील

Wed, 23 Jul 2025 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Appeal to accountants to return to work
सिद्धार्थनगर। एडीएम गौरव श्रीवास्तव ने हड़ताल पर बैठे लेखपालों से काम पर लौटने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि जनहित में धरना और कार्य बहिष्कार को तत्काल समाप्त कर कार्य पर लौट आएं और अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे आम जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उपजिलाधिकारी डुमरियागंज द्वारा 19 मई को कार्यहित एवं जनहित में 29 लेखपालों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया। लेकिन तीन लेखपाल आनंद गौतम, देवेश कुमार त्रिवारी एवं विपिन तिवारी द्वारा उक्त आदेश का अनुपालन 50 दिन बाद तक नहीं किया गया।
विज्ञापन

साथ ही अपने नए आवंटित क्षेत्र में कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इसके कारण उक्त तीन लेखपाल आनंद गौतम, देवेश कुमार तिवारी एवं विपिन तिवारी को नौ जुलाई को निलंबित कर दिया गया है। इसके विरोध में तहसील डुमरियागंज के लेखपाल 17 जुलाई से धरना दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed