फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Apna Dal S is preparing for 100 seats in Eastern Uttar Pradesh

‘पूर्वी उत्तर प्रदेश में 100 सीटों पर है अपना दल एस की तैयारी’

Wed, 25 Aug 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Apna Dal S is preparing for 100 seats in Eastern Uttar Pradesh
अपना दल एस के राष्ट्रीय प्रवक्ता, राजेश पटेल। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
‘पूर्वी उत्तर प्रदेश में 100 सीटों पर है अपना दल एस की तैयारी’
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल एस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने बुधवार को कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश जोन में 100 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की गई है। जोन के सभी 22 जिलों में सांगठनिक ढांचा मजबूत किया गया है। सामाजिक न्याय की लड़ाई व विकास के मुद्दे पर पार्टी चुनाव मैदान में उतरेगी।
वह लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातची कर रहे थे। वह जिले में आयोजित पार्टी के पूर्वी जोन के अंतर्गत जिले में तैयारियों की समीक्षा बैठक में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल पिछड़े वर्ग की सर्वमान्य नेता बन गई हैं। आरक्षण की उचित मांग सहित अन्य मुद्दों को प्रमुखता उठाने के कारण उन्होंने पिछड़ों के वर्गों में मजबूत स्थान बना लिया है। आगामी चुनाव में इसका प्रभाव दिखेगा। पिछड़ा वर्ग के कई संगठनों का संयुक्त मोर्चा अन्य पिछड़ा वर्ग महासंघ ने लखनऊ में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का शानदार स्वागत किया।
विज्ञापन

कहा कि अपना दल एस सिर्फ कुर्मी समाज की पार्टी नहीं है, बल्कि वंचित समाज की पार्टी है। पार्टी के नौ विधायकों में पांच विधायक ब्राह्मण, आदिवासी, अनुसूचित व अन्य पिछड़ा वर्ग की अन्य जाति से हैं। पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 150 सीटों पर तैयारी की है। उत्तर प्रदेश को पूर्वी, पश्चिमी, मध्यांचल व बुंदेलखंड जोन में बांटकर तैयारी की जा रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जोन में पार्टी के आठ विधायक हैं। इस अंचल में 100 सीटों पर तैयारी की जा रही है। इसमें चुनावी रणनीति का खाका तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed