{"_id":"6526f3ebc01d9948ff0ba604","slug":"anupama-and-anand-jyoti-on-top-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-6296-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चित्रकला में अनुपमा और निबंध में अव्वल रहीं आनंद ज्योति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चित्रकला में अनुपमा और निबंध में अव्वल रहीं आनंद ज्योति
Thu, 12 Oct 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा पेज के लिए
फोटो-
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में शामिल हुए छात्र-छात्राएं
स्वच्छता जागरूकता अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत हुईं प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से स्वच्छता जागरूकता अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुई। चित्रकला प्रतियोगिता में शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ की एमए प्रथम वर्ष की छात्रा अनुपमा चौधरी प्रथम स्थान पर रहीं। निबंध लेखन प्रतियोगिता में शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ही बीए तृतीय वर्ष की छात्रा आनंद ज्योति गिरि ने प्रथम स्थान हासिल किया। सफल प्रतिभागियों को जनपद न्यायालय में आयोजित कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक ने पुरस्कृत किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान जय किसान इंटर कॉलेज सनई की 10वीं की छात्रा चांदनी प्रजापति ने हासिल किया। तृतीय स्थान पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय जनियाजोत की कक्षा आठ की छात्रा अंकिता रही।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में जय किसान इंटर कॉलेज सनई की कक्षा नौवीं की छात्रा सुहानी पासवान दूसरे स्थान पर और तीसरे स्थान पर बांसी क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय हाटाखास के कक्षा सात के छात्र आनंद कुमार यादव रहे।
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निबंध प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता में जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बीएसए की देखरेख में जनपद के विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें उत्कृष्ट निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रविष्टियों का चयन निर्वाचक मंडल समिति द्वारा किया गया।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश व पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बृजेश कुमार द्वितीय, एसपी अभिषेक अग्रवाल, एसडीएम कुणाल, जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार उपस्थित रहे।