फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   anuj student union president

95 वोट पाकर अनुज बने छात्रसंघ अध्यक्ष

Tue, 26 Dec 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 26 Dec 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
anuj student union president
बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय पर चुनाव में सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में समाजवादी छात्रसभा के प्रत्याशी अनुज उपाध्याय ने जीत दर्ज की है। बेहद नजदीकी मुकाबले में निकटतम प्रतिद्वंद्वी को पांच वोट से शिकस्त देकर अनुज ने चुनाव जीता। देर शाम परिणाम की घोषणा के बाद समर्थकों ने विजेता प्रत्याशी को फूल-मालाओं से लाद दिया। कॉलेज के छात्र संघ महामंत्री, उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर निर्विरोध चुनाव हो चुका है। 
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए सुबह 11 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव मैदान में तीन उम्मीदवार थे। दो बजे तक चले मतदान में कुल 247 छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तीन बजे शुरू हुई मतगणना में समाजवादी छात्रसभा से समर्थित अनुज उपाध्याय 95 वोट पाकर अध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर निर्दल उम्मीदवार अरबाज अहमद को 90 वोट मिला। शशांक कुमार सिंह को 59 मत प्राप्त हुआ। 247 में तीन मत अवैध घोषित किया गया। बता दें कि महामंत्री, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर निर्विरोध निवार्चित हुए थे। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे। एसओ सदर डीके श्रीवास्तव गेट खड़े होकर बच्चों को चेकिंग के बाद ही प्रवेश करने दिया। इनके अलावा थाने के पांच दारोगा सहित एक दर्जन से सिपाही मौजूद रहे। चुनाव को संपन्न कराने के लिए प्राचार्य डॉ. शशिभूषण त्रिपाठी ने प्रवक्ता डॉ. सूर्यनरायन त्रिपाठी, प्रवक्ता डॉ. भारत भूषण द्विवेदी, बाबू राकेश तिवारी, ऋषि कुमार आदि मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. शशिभूषण ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके संपंन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed