फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Anti-coronavirus vaccine was also applied to the 'dead'

‘मृतक’ को भी लगा दी कोरोनारोधी वैक्सीन

Fri, 19 Nov 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Anti-coronavirus vaccine was also applied to the 'dead'
‘मृतक’ को भी लगा दी कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण में फर्जी रिपोर्टिंग का मामला सामने आया रहा है। लोटन सीएचसी के अंतर्गत इस तरह के दो मामले सामने आए हैं, जिससे प्रमाणित हो रहा है कि टीकाकरण की फीडिंग में कुछ गड़बड़ है। लोटन क्षेत्र में एक व्यक्ति के मोबाइल फोन में आए आए संदेश में एक जैसे वृद्ध को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का जिक्र है, जो सवर्ग सिधार चुके हैं। इसी क्षेत्र में एक और व्यक्ति परेशान हैं कि उन्होंने कोरोनारोधी वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है, लेकिन उनके मोबाइल फोन पर उसके लगने का संदेश आ गया है। वह परेशान हैं कि उनका टीकाकरण कैसे होगा।
लोटन क्षेत्र के ग्राम बस्तिया के टोला डफालीपुर निवासी सत्यनाराण सिंह (80) का निधन 10 जून हो गया है। तीन जुलाई का उनका मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया है। उनके नाती अंकुर सिंह के मोबाइल फोन पर 16 नवंबर को मैसेज आया कि सत्यनारायण सिंह को कोविशिल्ड की दूसरी डोज लगा दी गई तो वह हैरान रह गए। लोटन सीएचसी के अंतर्गत टीका लगाने वाली एएनएम का नाम गुड़िया आया है। उन्होंने बताया कि गांव के स्कूल में आयोजित कोविड टीकाकरण शिविर में उनके बाबा को चार अप्रैल को टीके की पहली डोज लगाई गई थी तो उनका मोबाइल नंबर दर्ज किया गया था। उन्होंने सोशल मीडिया में शेयर पोस्ट में स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर लोटन में भाजयुमो के मंडल महामंत्री एवं रमवापुर के निवासी अजय कुुमार पांडेय ने बताया कि पांच दिन पहले उनके मोबाइल फोन पर कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगने का मैसेज मिला तो वह परेेशान गए। उनकी चिंता है कि बिना टीकाकरण कराए ही मैसेज आ गया और अब टीके की दूसरी डोज कैसे लगेगी। स्वास्थ्य कर्मियों ने भी उन्हें यही बताया कि आधार और मोबाइल के अनुसार टीका लगा दिया गया है, टीकाकरण के लिए वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों संपर्क करें। अजय ने भी सोशल मीडिया के पोस्ट में कमेंट करके स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर चिंता जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सौरव चतुर्वेदी ने बताया कि कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण की फर्जी रिपोर्टिंग नहीं हो रही है। लोटन सीएचसी के अंतर्गत मोबाइल नंबर फीडिंग में गलती हुई होगी। इस मामले में शनिवार को लोटन सीएचसी में जाकर पूछताछ की जाएगी। जिस व्यक्ति को टीका लगे बिना ही दूसरी डोज लगने का मैसेज मिला है, उन्हें दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed