{"_id":"676ee8cefaa03d9eab0cd0ef","slug":"animal-service-center-closed-problems-for-animal-farmers-of-20-villages-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-129743-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पशु सेवा केंद्र बंद, 20 गांव के पशु पालकों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पशु सेवा केंद्र बंद, 20 गांव के पशु पालकों को परेशानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धेंसा। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के सिरवत गांव में बना पशु सेवा केंद्र एक साल से बन कर तैयार है। इसके संचालित न होने के कारण 20 गांवों के पशुओं का इलाज भगवान भरोसे है। केंद्र संचालित न होने के कारण पशुपालकों को पशुओं के इलाज में काफी कठिनाई हो रही है, जबकि विभाग की ओर से पशुओं के इलाज की बेहतर सेवा प्रदान करने संबंधित दावे किए जा रहे हैं। सिरवत स्थित पशु सेवा केंद्र दस वर्ष से नियमित रूप से संचालित नहीं है। पूर्व में यह भवन जर्जर था, फरवरी में इसका निर्माण शुरू हुआ, तो क्षेत्रीय लोगों को राहत मिली कि जल्द ही केंद्र का संचालन शुरू हो जाएगा, लेकिन भवन बन कर तैयार हो गया है, आज भी वहां कोई पशु डॉक्टर नहीं बैठ रहा है। ऐसी स्थिति में अगर किसी पशुपालक का पशु बीमार होता है अथवा अन्य किसी तरह की परेशानी होती है, तो प्राइवेट डॉक्टरों को बुलाना पड़ता है। इसके लिए उन्हें हजारों रुपये का चूना लग जाता है।न्याय पंचायत सिरवंत में आने वाली ग्राम पंचायत साहा, सेमरियांव, बस्ठा, कपिया, मनोहरी, पकड़ीं, बरगदवा, कनुआडीह के पशुपालकों को सिरवंत निवासी अजय कुमार शुक्ल ने पशु अस्पताल शुरू करने की मांग की है। साहा निवासी चंद्रिका यादव, बेलवा निवासी सतीश कुमार सिंह आदि ने पशुपालकों के हित में पशु सेवा केंद्र संचालित करने की मांग की है।
क