{"_id":"60f428028ebc3e7372166dd0","slug":"angry-people-protested-due-to-waterlogging-in-dumariaganj-siddharthnagar-news-gkp402276486","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुमरियागंज में जलभराव से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डुमरियागंज में जलभराव से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

डुमरियागंज। दो दिन से हुई बारिश से डुमरियागंज कस्बा के दो मोहल्लों के रास्ते पर जलभराव हो गया। कुछ लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। रास्ता बंद होने से नाराज लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन कर तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था की मांग की।
कस्बा के महाराजा अग्रसेन नगर और गांधी नगर मोहल्ला के रास्ते पर दो से तीन फीट पानी भर गया है। इतना ही नहीं, बारिश का पानी लोगों के घरों में भी घुस गया है। महाराजा अग्रसेन नगर की सबरुन्निशा, लल्लन, शकील, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद सलीम, इमाम अली, झिनकू, फैय्जाज, परवेज, मासूम आदि ने बताया कि बारिश से उनके घर के सामने जाने वाले रास्ते पर करीब दो से तीन फीट पानी भर गया है। जलनिकासी की सुदृढ़ व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी उनके घरों में घुस गया है। उससे घर में रखे अनाज और अन्य दैनिक सामान भीग गए हैं।
लोगों ने बताया कि कई बार नगर पंचायत प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था करवाने की मांग की गई। मगर नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही से कोई व्यवस्था नहीं हो सकी। नगर पंचायत के सभासद नसीम अहमद ने बताया कि जब भी तेज बारिश होती है तो वार्ड के लोगों को ज्यादा दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं। नसीम ने बताया कि उन्होंने नगर पंचायत में लिखित देकर नाली को साफ कराने के लिए कहा था, मगर नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह समस्या दूर नहीं हो सकी।
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय पर सभासद नसीम की अगुवाई में प्रदर्शन कर लोगों ने जल्द से जल्द समस्या के निदान की मांग की। इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि वार्ड में जलभराव की जानकारी नहीं है। अगर नाली का बहाव साफ नहीं है तो बारिश थमने के बाद तत्काल साफ कराई जाएगी, ताकि जलभराव की स्थिति दोबारा न हो सके।