{"_id":"6314efae536475716c2566f1","slug":"anganbadi-workers-agitated-siddharthnagar-news-gkp449394974","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
डुमरियागंज सीडीपीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन करतीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
डुमरियागंज। विभाग पर लापरवाही और उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीडीपीओ कार्यालय के सामने रविवार को प्रदर्शन किया। कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार और राशन न पहुंचने और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की तहसील इकाई ने सीडीपीओ को ज्ञापन दिया था। लेकिन, अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। समस्या की अनदेखी होने पर आगे चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी गई।
प्रदेश महामंत्री प्रभावती देवी ने कहा कि 22 अगस्त को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए सीडीपीओ को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के बाल विकास परियोजना के अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। जिले के बाल विकास परियोजना कार्यालय और कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से आंगनबाड़ी सेंटरों का वर्ष 2017 से 2022 तक का ऑडिट हो रहा है। ऑडिट के नाम पर प्रतिवर्ष धन उगाही की जा रही है।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा अपने स्तर से जांच कर राशन की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएगा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष बिंद्रावती पांडेय, गायत्री गुप्ता, रीतांजलि, रंजीता गुप्ता, उमा देवी, माया देवी, सितारा देवी, किरण, संध्या देवी, प्रियंका, अनीता जायसवाल आदि मौजूद रहीं।