फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   an youngster died by spellar machine

Siddharthnagar News: तेल पेराई करते समय मशीन में फंसा किशोर का हाथ, मौत

Fri, 10 Nov 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 10 Nov 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
an youngster died by spellar machine
मृतक राज विश्वकर्मा। फाइल फोटो
फोटो- है
विज्ञापन

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के डोहरिया खुर्द गांव का है मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

खुनुवां। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के डोहरिया खुर्द गांव निवासी कक्षा छह के छात्र की तेल पेराई करने वाली मशीन में बुधवार शाम हाथ फंस जाने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्र की मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्षेत्र के डोहरिया खुर्द गांव निवासी राज विश्वकर्मा (15) पुत्र राजू बुधवार शाम क्षेत्र के ही बगहवा चौराहा पर स्थित तेल मिल पर सरसों पेराने अपने दो दोस्तों के साथ गया था। नंबर आने पर वह तेल मिल में अपना सरसों पेरने के लिए डाला, अंतिम दौर में तेल निकलने की वजह से सरसों की खली कड़ी हो जाने से जमीन पर अपने आप नहीं गिर रही थी। इससे राज अपने दाहिने हाथ से स्पेलर से खली निकालने लगाए दाहिने हाथ में स्टील का चुडि़ला पहने हुआ था। दाहिने हाथ का चुडि़ला स्पेलर के नट बोल्ट में फंस गया। उसके शोर करने पर जब तक मशीन बंद की गई, तब तक उसका दाहिना हाथ बुरी तरह से टूट गया और वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन

जानकारी होने पर मिल मालिक ने वहां मौजूद लोगों की मदद से इलाज के लिए शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने की वजह से उसे मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिला अस्पताल में मौत होने पर सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पूरे गांव में गम का माहौल है। राज तीन बहनों रेखा, मधुए व चांदनी में अकेला छोटा भाई था। बड़ी बहन रेखा की शादी हो गई है और दो बहनें शादी योग्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज लाल बहादुर शास्त्री उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय रमवापुर तिवारी में कक्षा छह का विद्यार्थी था। पिता राजू विश्वकर्मा रोजी-रोटी के लिए मजदूरी करने आठ दिन पूर्व ही घर से पंजाब गए थे कि तभी इसी बीच घटना हो गई। इस संबंध में थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के बाबा ने तहरीर दी है। घटना की जानकारी है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

---

श्याम सुंदर तिवारी

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed