{"_id":"605b7df28ebc3e5918522076","slug":"an-woman-positive-in-gonda-negative-in-gorakhpur-siddharthnagar-news-gkp3896511163","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा में पॉजिटिव, गोरखपुर में निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में पॉजिटिव, गोरखपुर में निगेटिव
विज्ञापन
गोंडा में पॉजिटिव, गोरखपुर में निगेटिव
सीएचसी अधीक्षक से मिली रिपोर्ट पर एसडीएम ने हॉटस्पॉट जोन बानने के लिए डीएम को भेजा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। गोंडा रेलवे स्टेशन पर एक दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद फरार हुई महिला का मायका शोहरतगढ़ में है। वह शोहरतगढ़ गई और वहां से गोरखपुर होते हुए हवाई जहाज से मुंबई चली गई। परिजन के अनुसार गोंडा में महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जबकि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई और उसी के आधार पर मुंबई चली गई।
कस्बा शोहरतगढ़ के धर्मशाला मुहल्ला में मुंबई से मायके आई महिला की गोंडा में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। गोंडा में दर्ज पते के अनुसार अधिकारियों को जब तक उसके बारे में जानकारी हुई, उसके पहले ही वह गोरखपुर चली गई। अधिकारियों को आशंका है कि उस महिला का सम्पर्क परिजन एवं पड़ोसियों से हुआ होगा। इस कारण उस इलाके को हॉट स्पाट बनाने की प्रक्रिया शुरू की है। एसडीएम शोहरतगढ़ शिवमूर्ति सिंह ने बताया कि सौ मीटर का एरिया सील करने के लिए डीएम को पत्र भेजकर अनुमति मांगी गई है। डीएम के आदेश पर एरिया सील करने की कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि गायब मिली महिला की जांच-पड़ताल की जा रही है। संक्रमण कम होने के कारण रिपोर्ट निगेटिव आ गई होगी।
मुंबई गई महिला
बताया जा रहा है कि महिला का मायका शोहरतगढ़ कस्बे में मायके में आई थी। गोंडा रेलवे स्टेशन पर जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। परिजनों के मुताबिक 23 मार्च को गोरखपुर मेडिकल में कोरोना जांच हुई, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद वह हवाई जहाज से मुंबई चली गई।
विज्ञापन
13 मार्च को हुई थी जांच
सिद्घार्थनगर । मुंबई से आकर ट्रेन से गोंडा रेलवे स्टेशन पर उतरी महिला की 13 मार्च को कोरोना जांच की गई थी। उसके बाद वह शोहरतगढ़ चली गई। स्वास्थ्य विभाग को मंगलवार को उसके पॉजिटिव होने की रिपोर्ट पर मिली तो पते के अनुसार उसकी तलाश शुरू की गई। जबकि, उसी दिन वह हवाई यात्रा के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में जांच कराने पहुंची तो रिपोर्ट निगेटिव आ गई और उसी रिपोर्ट के आधार पर वह मुंबई चली गई। जबकि, महिला के शरीर में कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे। यह महिला दस दिन तक जिस क्षेत्र में रही है, वहां सतर्कता बरतने के लिए इलाके को हॉट स्पॉट घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
जिले में संक्रमित हैं 14 मरीज
कोरोना की वापसी के बाद जिले में 14 मरीज संक्रमित हैं। इनमें ज्यादातर लोग होम आइसोलेट किये गए हैं। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 4103 हो गई है, जबकि, 4037 लोग बीमारी को हरा चुके हैं। एक वर्ष में मृत मरीजों की 52 हो चुकी है। बुधवार को राहत भरी खबर रही कि एक भी संक्रमित मरीज नहीं बढ़े।