फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   An MMMUT professor's name has also surfaced in the Rahul death case.

Siddharthnagar News: राहुल की मौत मामले में एमएमएमयूटी के प्रोफेसर का नाम भी आया सामने

Sat, 18 Jul 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
An MMMUT professor's name has also surfaced in the Rahul death case.
गोरखपुर। युवा विज्ञानी राहुल सिंह की लखनऊ के एक होटल में हुई संदिग्ध मौत के मामले में जांच का दायरा बढ़ गया है। मामले में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के एक प्रोफेसर समेत तीन लोगों के नाम सामने आने के बाद विश्वविद्यालयी हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन

राहुल की मां और बहन ने एमएमएमयूटी के प्रोफेसर, एक असिस्टेंट रजिस्ट्रार और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से जुड़े एक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजन का आरोप है कि राहुल पिछले कई महीनों से मानसिक दबाव और प्रताड़ना का सामना कर रहे थे। उन्होंने कुछ लोगों से जान का खतरा होने की आशंका भी जताई थी।
विज्ञापन

परिजन राहुल के सोशल मीडिया पर किए गए कथित पोस्ट और एक वीडियो का भी हवाला दे रहे हैं। उनका कहना है कि इन सामग्रियों में राहुल ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी और कुछ लोगों का जिक्र किया था। हालांकि वायरल हो रहे पोस्ट और वीडियो की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इनकी सत्यता और पूरे मामले से इनके संबंध की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुटाए जा रहे तथ्य : राहुल से जुड़े कथित वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद एमएमएमयूटी और गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मामले में सामने आए नामों से जुड़े तथ्यों को अलग-अलग स्तर पर जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed