फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   amrit sarovar built in five places

3.38 करोड़ से बनेंगे पांच जलाशय

Sat, 23 Jul 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
amrit sarovar built in five places
3.38 करोड़ से बनेंगे पांच जलाशय
विज्ञापन

- वर्षा जल संचयन एवं भूजल संरक्षण के लिए होगा कार्य
- जिला पंचायत ने निर्माण कराने की शुरू की प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। वर्षा जल संचयन और भूजल संरक्षण के लिए 3.38 करोड़ की लागत से जिले के पांच गांवों में अमृत सरोवर का निर्माण कराया जाएगा। टहलने के लिए पाथ-वे, पौधरोपण के साथ ही बैठने के लिए बेंच का भी निर्माण होगा।
जिला पंचायत की तरफ से नौगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत पटनी जंगल स्थित रामजानकी मंदिर के पास पोखरे का 58.14 लाख रुपये से सुंदरीकरण और मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

डुमरियागंज क्षेत्र के देईपार ग्राम सभा में 80.14 लाख रुपये से, शोहरतगढ़ क्षेत्र के पल्टादेवी मंदिर के पास स्थित पोखरे का 66.54 लाख रुपये से मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण का कार्य होगा। जोगिया क्षेत्र के करौंदा मसिना में 80 लाख रुपये से और इटवा क्षेत्र के माटेश्वरनाथ मंदिर स्थित पोखरे का 53.35 लाख रुपये से मरम्मत एवं सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रामबरन और देवीदयाल का कहना है कि गांव में स्थित पोखरे की स्थिति बेहद खराब है। गंदगी के कारण इन पोखरों के आसपास कोई नहीं जाता है, यहां तक कि इनमें पानी नहीं होने से पशुओं के लिए भी इनका उपयोग नहीं हो पाता है। मरम्मत एवं सुंदरीकरण कार्य होने से गांव के साथ आसपास के लोग भी यहां टहलने आएंगे और संचित जल से सिंचाई समेत अन्य कार्य किए जा सकेंगे।

एमए संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शासन से धन अवमुक्त हो गया है, निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण में किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed