फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Amar Ujala cricket competition starts from today

अमर उजाला क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज आज से

Sun, 27 Mar 2022 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala cricket competition starts from today
अमर उजाला क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज आज से
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अमर उजाला ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आगाज सोमवार को होगा। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 8 बजे उद्घाटन मैच शुरू होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह करेंगे, जबकि दोपहर एक बजे से दूसरी पाली का मैच शुरू होगा। मैच में चौके-छक्के और हिट विकेट के प्रदर्शन पर रोमांचित होने वाले दर्शक भी मौजूद रहेंगे।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के ग्राउंड में रविवार की शाम तक पिच और ग्राउंड तैयार किया गया। सोमवार से तीन दिन लगातार दो मैच होंगे, जबकि अंतिम दिन 31 मार्च को जिले में चैंपियन टीम की घोषणा होगी। जिले की चैंपियन टीम को गोरखपुर में आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत हासिल करने का अवसर प्राप्त होगा। लेदर बॉल से 20-20 ओवर के मैच के आधार नॉक आउट प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में जिले की आठ टीमें खेलेंगी, जिनमें एकेडमी और विभागों की टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मानकों के अनुसार अंपायर निर्णय देंगे। नदीम अहमद और आलोक साहनी अंपायर एवं शैलेष गौतम, आयुष गौतम स्कोरर की भूमिका निभाएंगे। पहले दिन के मैच में विपिन मणि त्रिपाठी कमेंट्री करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज के मैच
सुबह 8 बजे से - लक्ष्मी कैम्ब्रीज बनाम जेबी वारियर्स
दोपहर एक बजे से - सिद्धार्थ स्पोर्टिंग बनाम गौतम बुद्ध क्रिकेट एकेडमी
आयोजन समिति
सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विवेक मणि त्रिपाठी, अधिवक्ता शेषमणि प्रजापति, शिक्षक दीपेंद्र पांडेय अंकुर, समाजसेवी सुनील त्रिपाठी एवं मनीष यादव, फुटबाल खिलाड़ी अरुण पाठक एवं खेल प्रेमी डॉ. अरुण प्रजापति, रामकरन गुप्ता, कलीमुल्लाह की देखरेख में प्रतियोगिता होगी।
ये टीमें खेलेंगी
- गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल
- जीवन ज्योति हॉस्पिटल
- लक्ष्मी कैम्ब्रीज
- जेबी वारियर्स
- सिद्धार्थ स्पोर्टिंग
- गौतम बुद्ध क्रिकेट एकेडमी
- स्पोर्ट्स स्टेडियम
- लीजेंड्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed