फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ama laptop stolen

अपर मुख्य अधिकारी की गाड़ी से लैपटॉप, कागज चोरी

Thu, 30 Dec 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
ama laptop stolen
अपर मुख्य अधिकारी की गाड़ी से लैपटॉप, कागज चोरी
विज्ञापन

नगर के बांसी तिराहा के पास गाड़ी का हॉर्न सही कराने गया था चालक
शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच में जुटी सदर पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में तैनात अपर मुख्य अधिकारी की गाड़ी से लैपटॉप और सरकारी दस्तावेज भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। वारदात नगर के बांसी तिराहा के पास की बताई जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पुलिस हैरान है और शिकायती मिलने के बाद मामले की छानबीन में जुटी है।
जिला पंचायत में तैनात अपर मुख्य अधिकारी संतोष कुमार सिंह बृहस्पतिवार को गाड़ी से कार्यालय आए। बताया जा रहा है कि गाड़ी के हॉर्न में कुछ खराबी थी। इसलिए चालक को बनवाने के लिए गाड़ी लेकर भेज दिए। वह बांसी तिराहे के पास किसी मैकेनिक के पास गाड़ी सही करवा रहा था। इसी बीच चोरों ने बैग में रखा लैपटॉप और सरकारी कागज से भरे एक बैग को उड़ा दिया। जब चालक गाड़ी लेकर चलने लगा तो लैपटॉप और बैग नहीं देखकर हैरान हो गया। चोरी होने की सूचना सदर पुलिस के पास पहुंची तो वह हरकत में आई और जांच में जुटी गई। वहीं, अपर मुख्य अधिकारी ने मामले की जांच के साथ ही थाने पर शिकायत पत्र भी देने की बात कही है। इस संबंध में कोतवाल सदर केडी सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई और जांच में जुटी है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे के जरिए संदिग्धों तक पहुंचेगी पुलिस
चार संदिग्ध पुलिस के निशाने पर, जल्द होगा पर्दाफाश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी की गाड़ी से लैपटॉप और बैग चोरी के मामले में पुलिस और स्पेशल टीम के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस टीम को सीसीटीवी के जरिए अहम सुराग मिले हैं। चार लोगों के इस वारदात में शामिल होने बात सामने आ रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस को कुछ कामयाबी हासिल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के बांसी तिराहे पर बृहस्पतिवार को हॉर्न बनवाने गई अपर मुख्य अधिकारी की गाड़ी से दिनदहाड़े लैपटॉप और बैग चोर उड़ा दिए। जब यह जानकारी पुलिस को हुई तो वह हरकत में आई। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुट गई है। पुलिस की स्पेशल टीम भी मामले की तहकीकत में जुटी है। बताया जा रहा है कि टीम के हाथ अहम सुराग लगे हैं। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग दिखे हैं। इस वारदात में चार लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। किसने वारदात को अंजाम दिया है, यह जानने के लिए पुलिस संदिग्धों की तलाश भी शुरू कर दी है। हुलिया के आधार पर मुखबिरों के माध्यम से जानने की कोशिश में लगी है। माना जा रहा है कि जल्द ही वह पुलिस के हाथ लग सकते हैं। कोतवाल सदर तहसीलदार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed