फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Allegations of gang rape of a girl, missing report filed

Siddharthnagar News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, गुमशुदगी दर्ज

Wed, 11 Mar 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 11 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Allegations of gang rape of a girl, missing report filed
शाहपुर। डुमरियागंज नगर पंचायत क्षेत्र के एक वार्ड निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के पिता ने एक विद्यालय के तीन युवकों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 8 मार्च को पीड़िता खेत की ओर घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने रिश्तेदारों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर तलाश की लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो थाने में गुमशुदगी की तहरीर दे दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद 10 मार्च को पीड़िता के पिता ने पुलिस को दोबारा तहरीर देकर आरोप लगाया कि 8 मार्च की सुबह करीब 9 बजे घर लौटते समय रास्ते में एक विद्यालय के तीन लड़कों ने उसकी पुत्री का मुंह दबाकर उसे उठा लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपितों ने उसके साथ मारपीट भी की और अगले दिन उसे उसी स्थान पर छोड़ दिया। घर पहुंचने पर युवती ने रोते हुए पिता को आप बीती बताई। पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में निरीक्षक अपराध सत्यदेव प्रसाद ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। लड़की की गुमशुदगी दर्ज है। दो उपनिरीक्षक मौके पर जांच के लिए गए हैं। जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed