{"_id":"60d4b76c8ebc3e341779cc8e","slug":"allegations-of-extortion-in-payment-of-cattle-shed-siddharthnagar-news-gkp399357070","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु शेड के भुगतान में धन उगाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु शेड के भुगतान में धन उगाही का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु शेड के भुगतान में धन उगाही का आरोप
बर्डपुर के झंगटी निवासी ने सीडीओ को दिया शिकायती पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरहवा। बर्डपुर क्षेत्र के झंगटी गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद तिवारी ने ग्राम पंचायत सचिव पर पशु शेड के भुगतान के बदले धन मांगने का आरोप लगाया है। सीडीओ को दिए शिकायती पत्र में कार्रवाई की मांग की है। वहीं ग्राम पंचायत सचिव ने आरोप को निराधार बताया है।
चंद्रिका प्रसाद तिवारी ने शिकायती पत्र में बताया कि उनके पास पांच गायें हैं, जिनके रहने के लिए उन्होंने पशु शेड का निर्माण जनवरी माह में ही पूर्ण करवा लिया है। जिसका उन्हें मजदूरी भुगतान तो मिल चुका है लेकिन पक्के निर्माण कार्य का भुगतान अभी नहीं हो पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सेक्रेट्री की मिलीभगत से गांव के कुछ लोगों के पुराने निर्माण को ही नया निर्माण दिखाकर पूरा भुगतान किया जा चुका है। सेक्रेट्री से पशु शेड के भुगतान के लिए कहने पर तो उनसे 15 हजार रुपये की मांग की जाती है। ग्राम पंचायत अधिकारी नागेंद्र राव ने बताया कि पैसा मांगने का आरोप पूरी तरह निराधार है। ब्लॉक में ऐसे कई लोगों का भुगतान अभी रुका हुआ है। डोंगल बीडीओ द्वारा भरा जाना है। जैसे भुगतान आना शुरू होगा उनको भी मिल जाएगा। इस बाबत खंड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल ने बताया कि पैसा मांगने का आरोप सरासर गलत है। अगर मेरे नाम पर कोई पैसे की मांग कर रहा है तो शिकायतकर्ता खुद हमसे आकर मिलें। अभी पशु शेड का भुगतान नहीं हो रहा है। जैसे ही भुगतान शुरू होगा उनका भी भुगतान किया जाएगा।