फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   allegation of molestation

घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, प्रधान सहित दो पर केस दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
allegation of molestation
इटवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रधान और एक अन्य व्यक्ति पर घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। आरोप लगाने वाली युवती पड़ोस की बताई जा रही है। पीडि़ता की तहरीर पर इटवा पुलिस ने आरोपियों पर छेडख़ानी और दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इटवा पुलिस को दिए गए तहरीर में क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने आरोप लगाया कि उसके पिता और भाई मुंंबई में रोगजार करते हैं। वह मां के साथ घर पर रहती है। पांच मई को मां गांव में किसी के यहां गई हुई थी, वह घर में अकेली थी। इसी दौरान ग्राम प्रधान मेहताब आलम और अब्दुल हक घर की दीवार लांघकर घर में घुस गए। इसके बाद दोनों छेड़छाड़ और  दुष्कर्म का प्रयास किए हैं। मां के घर आने के बाद उसे जानकारी दी। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। मिले तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर छेडख़ानी और दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सीओ इटवा श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान और अन्य आरोपी पर छेडख़ानी और दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed