{"_id":"6366b27199255e7597539f29","slug":"allegation-of-irregularity-in-development-work-siddharthnagar-news-gkp456303424","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्य में अनियमितता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्य में अनियमितता का आरोप
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह को मंडलायुक्त को संबोधित मांगपत्र सौंपते नगर पंचायत के
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्य में अनियमितता का आरोप
सभासदों ने मंडलायुक्त को संबोधित मांग पत्र तहसीलदार सौंपा
शोहरतगढ़। निर्माणाधीन विवाह घर में अनियमितता व व्यक्तिगत शिलापट लगाने का आरोप लगाते हुए सभासदों ने शनिवार को मंडलायुक्त के संबोधित मांग पत्र तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह को सौंपा। कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
सभासद संजीव कुमार जायसवाल ने कहा कि नगर प्रशासन व अध्यक्ष ने स्वच्छ भारत मिशन सर्वेक्षण में भारी अनियमितता की है, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रीराम जानकी मंदिर के बगल में निर्माणधीन विवाहघर में फर्जी तरीके से भुगतान किया गया है। विवाह घर में एक व्यक्ति के नाम का शिलापट लगाया जा रहा है। इसको हटाकर किसी महापुरुष का नाम अंकित किया जाए।
नगर के विभिन्न वार्डों में बगैर सभासद के अनुमति के फर्जी तरीके से कार्य दिखाकर धन का भुगतान किया गया है। सभासद रवि अग्रवाल व मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि डोई नदी के पास श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में समाधि स्थल के निर्माण में घोर अनियमितता बरती गई है। निर्माण हुए दो माह नहीं बीते कि फर्श धंसने लगी है। सभासदों ने चेतावनी दी कि सात नवंबर तक जांच नहीं की गई, तो आठ नवंबर को सभी सभासद नगर पंचायत कार्यालय के सामने धरना देने के लिए बाध्य होंगे। उसकी जिम्मेदारी नगर प्रशासन की होगी। इस दौरान सभासद रवि अग्रवाल, मनोज कुमार गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, अफसर अंसारी, अवधेश कुमार आर्य, बाबूजी अंसारी आदि मौजूद रहे।