{"_id":"683351c29548d922d10d109b","slug":"allegation-of-construction-of-madrasa-on-naukhans-land-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-138128-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नौखान की जमीन पर मदरसा निर्माण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नौखान की जमीन पर मदरसा निर्माण का आरोप
विज्ञापन
-डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बेंव मुस्तहकम गांव का मामला, तहसीलदार से शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बेंवा मुस्तहकम गांव में नौखान के साथ ही बगल में स्थित सरकारी जमीन पर कब्जा कर मदरसा निर्माण करने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने तहसीलदार को पत्र देकर सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों पर कार्रवाई के साथ ही भूमि खाली कराने की मांग की है।
गांव के प्रदीप तिवारी, घनश्याम, अनिल पांडेय, जग प्रसाद, सत्य प्रकाश, भीगी, शंकर, कुलदीप चंद्रिका यादव, मेवालाल विश्वकर्मा आदि गांव के करीब 40 लोगों ने तहसीलदार को दिए पत्र में बताया कि गांव के दक्षिण स्थित नौखान के बगल होलिका दहन किया जाता था। हिंदू परिवार के घरों में शादी में महिलाओं द्वारा मिट्टी छूने की रस्म भी यहीं पूरी की जाती थी। गांव के एक दबंग भूमाफिया द्वारा नौलखा के साथ ही होलिका दहन व सामने चकरोड को पाट कर मदरसा का निर्माण कर लिया गया है। इस संबंध में तहसीलदार रवि कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामला लंबित है, जल्द ही आदेश पारित कर बेदखल किया जाएगा।