{"_id":"5a072d9c4f1c1b71548bc3bd","slug":"all-nomination-papers-of-the-chairman-who-got-legal-in-the-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में वैध मिले अध्यक्ष के सभी नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में वैध मिले अध्यक्ष के सभी नामांकन पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
CHUNAV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। निकाय चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच का क्रम शनिवार से शुरू हुआ। जांच के दौरान अध्यक्ष के सभी 72 पर्चे वैध मिले। डुमरियागंज के वार्ड नंबर 5 से सदस्य पद पर एक नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया। अन्य वार्डों में प्रत्याशियों के एक से अधिक दाखिल 35 नामांकन पत्र खारिज हुए। सोमवार को उम्मीदवार नाम वापसी कर सकेंगे।
जिले की छह निकायों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 72 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किया था। सभासद-सदस्य पद पर 770 नामांकन दाखिल हुए थे। शनिवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई। सदर तहसील में सिद्धार्थनगर नगर पालिका व उसका बाजार नगर पंचायत के नामांकन पत्रों की जांच हुई। इस दौरान अध्यक्ष के सभी पर्चे वैध मिले। सिद्धार्थनगर से भाजपा प्रत्याशी श्यामबिहारी के नामांकन पत्र पर निर्दलीय घनश्याम जायसवाल ने आपराधिक विवरण छिपाने संबंधी आपत्ति दायर की, जिसे पर्याप्त साक्ष्यों के अभाव में खारिज कर दिया गया। इन दोनों निकायों से सदस्य के क्रमश: 18 व 9 पर्चे निरस्त किए गए।
चुनाव अधिकारी के मुताबिक रद्द किया गया, नामांकन पत्र प्रत्याशियों की ओर से अतिरिक्त रूप से जमा किया गया था। उधर, बांसी नगर पालिका अध्यक्ष पद पर सभी 10 पर्चे वैध मिले। अतिरिक्त सेट में भरे गए सदस्य आठ नामांकन खारिज हो गए। शोहरतगढ़ व बढनी में कोई भी नामांकन पत्र निरस्त नहीं हुआ। डुमरियागंज में अध्यक्ष के सभी 15 पर्चे वैध पाए गए, जबकि सदस्य पद पर वार्ड नंबर 5 से दाखिल अफजल हुसैन का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया। सोमवार को नाम वापसी का समय है। इसके बाद चुनाव मैदान में शेष बचे उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।