फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   all india radio,doordarshan

आज से आकाशवाणी और दूरदर्शन से पढ़ेंगे बच्चे

Fri, 17 Apr 2020 08:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
all india radio,doordarshan
आज से आकाशवाणी और दूरदर्शन से पढ़ेंगे बच्चे
विज्ञापन

स्मार्टफोन न रखने वालों के लिए शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़ने का मौका
चिंपल एप से खेल, पहेली और कहानी के जरिए पढ़ना-लिखना सीखेंगे
सहायक होगा बोलो गूगल और मैथ मस्ती मोबाइल एप
संतोष श्रीवास्तव
सिद्धार्थनगर। लॉकडाउन में परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के होमवर्क में अभिभावकों की भी सहभागिता बनाई गई है। स्मार्टफोन न रखने वाले बच्चों को आकाशवाणी और दूरदर्शन से भी पढ़ने का अवसर मिलेगा। इसका शुभारंभ 18 अप्रैल से होने जा रहा है।
बेसिक शिक्षा परिषद के बच्चों के लिए भी ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की गई है। यूनिसेफ की मदद से तैयार विभिन्न मोबाइल एप से बच्चों को पढ़ाने की रणनीति बनाई है। मिशन प्रेरणा की एक अहम अंग ई-पाठशाला एप खोलने पर विकल्प के तौर पर कई एप मिलेंगे। चिंपल एप से बच्चे खेल, पहेली और कहानी के जरिए पढ़ना-लिखना सीखेंगे। मैथ मस्ती मोबाइल एप के जरिए रोचक तरीकों से न सिर्फ बच्चों में गणित की नींव मजबूत होगी बल्कि बोलो गूगल एप से बच्चों में हिंदी और अंग्रेजी पढ़ाने की क्षमता का विकास भी हो सकेगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि जो बच्चे स्मार्टफोन एवं दीक्षा पोर्टल से नहीं जुड़ सकते हैं या सामग्री प्राप्त नहीं कर सकते हैं। उनके लिए विभाग दूरदर्शन पर एक से दो घंटे का कार्यक्रम 18 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शैक्षिक वीडियो को दूरदर्शन से बच्चों तक पहुंचाया जाएगा। जिन बच्चों के पास टीवी की भी सुविधा नहीं है। उनके लिए यूनिसेफ की ओर से तैयार मीना की दुनिया, फुल ऑन निक्की और धड़कन को आकाशवाणी से प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मिशन प्रेरणा
मिशन प्रेरणा में बेसिक शिक्षा के पाठ्यक्रम की विसंगतियां दूर करने के साथ उसमें प्रेरक कहानियों और महापुरुषों के जीवन के प्रेरक प्रसंगों को शामिल किया गया है। मिशन प्रेरणा लागू है। यह एकीकृत ऑनलाइन निगरानी व्यवस्था है जिसमें विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर के नियमित आकलन के लिए प्रेरणा तालिका बनाई गई है। मिशन प्रेरणा की अहम अंग ई-पाठशाला है।

शैक्षणिक कार्यक्रम
लॉकडाउन के मद्देनजर 18 अप्रैल से दूरदर्शन व आकाशवाणी के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण होगा। डीडी यूपी पर प्रतिदिन 1:30 बजे से आधा घंटा, आकाशवाणी के प्राइमरी चैनल एमडब्ल्यू 747 केएचजेड पर प्रतिदिन 11:00 बजे कार्यक्रम आएगा। इसे न्यूज ऑन एयर एप पर भी सुना जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed