{"_id":"61f038a73b8dc251f057800e","slug":"alert-on-nepal-border-in-view-of-republic-day-in-siddharthnagar-siddharthnagar-news-gkp424913973","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस के मद्देनजर नेपाल सीमा पर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर नेपाल सीमा पर अलर्ट
विज्ञापन
नेपाल सीमा ककरहवा में वाहनों की चेकिंग करते एसएसबी और पुलिस के जवान।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर नेपाल सीमा पर अलर्ट
सिद्धार्थनगर। गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत-नेपाल सीमा पर तैनात जवान अलर्ट हैं। सीमा पार से आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर सीमावर्ती थानों की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की नजर है। संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की और लोगों के नाम, पता को नोट किया जा रहा है।
जिले से लगने वाली भारत-नेपाल की 68 किलोमीटर सीमा पूरी तरह से खुली है। इस पर सुरक्षाकर्मियों की नजर है। देश में बड़े आयोजन और कहीं भी आतंकी घटना होने के बाद सीमा पर संवेदनशीलता बढ़ जाती है। मुख्य मार्ग के अलावा पगडंडी पर भी पुलिस का पहरा तेज हो जाता है। गणतंत्र दिवस बुधवार को है। ऐसे में देश में उल्लास का माहौल रहेगा। इसमें कोई खलल न डाल पाए, उसके मद्देनजर सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सीमा पार से हर आने- जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।
ककरहवा क्षेत्र में एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे की अगुवाई में पुलिस और एसएसबी की टीम ने दो और चार पहिया वाहनों की डिकी की जांच की। संदिग्धों से पूछताछ की और सीमा पार करने का कारण जाना। उनका नाम, पता नोट किया। इसी प्रकार कपिलवस्तु कोतवाली की पुलिस ने सीमा क्षेत्र का भ्रमण करके सुरक्षा का जायजा लिया। लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
उधर, शोहरतगढ़ पुलिस ने खुनुवां क्षेत्र में चेकिंग की। इसके अलावा ढेबरुआ पुलिस और एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रूप से नेपाल से भारतीय क्षेत्र में आने वाले रास्तों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर जांच की। इस संबंध में एएसपी सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि सीमावर्ती थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। उनकी ओर से सीमापार से हर आने-जाने वालों की चेकिंग की जा रही है, जिससे कोई संदिग्ध सीमा पार से आने न पाए।