फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Akidatmand cried after seeing the coffin of Janabe Sakina.

Siddharthnagar News: जनाबे सकीना का ताबूत देखकर रो पड़े अकीदतमंद

Sat, 24 Aug 2024 04:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 24 Aug 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Akidatmand cried after seeing the coffin of Janabe Sakina.
डुमरियागंज। क्षेत्र के शिया बाहुल कस्बा हल्लौर स्थित नौबहारगंज मोहल्ले में बृहस्पतिवार की रात अली ब्वॉयज कमेटी की ओर से यौमे सकीना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हजरत इमाम हुसैन की मासूम बेटी जनाबे सकीना की याद में ताबूत का जुलूस निकालकर नौहा पढ़कर मातम किया गया। मरसिया मजलिस में अकीदतमंदों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में शाहिद आलम और उनके सहयोगी ने मर्सिया पढ़ी। मजलिस को जाकिरे अहलेबैत जमाल हैदर रिजवी ने संबोधित करते हुए हजरत इमाम हुसैन की मासूम बेटी जनाबे सकीना पर यजीदी लश्कर के ढाए जुल्म-व-सितम को बयां किया। जिसे सुनकर अकीदतमंद हाय सकीना, हाय अब्बास, हाय हुसैन की सदा बुलंद कर रो पड़े। मरसिया मजलिस के बाद नौहा और मातम का सिलसिला शुरू हुआ। अली ब्वॉयज कमेटी, अंजुमन फरोग मातम, अंजुमन गुलदस्ता मातम के मातमी दस्ते ने पूरे जोशो-खरोश से नौहा-मातम किया। इस दौरान मौलाना शहकार हुसैन जैदी, मौलाना महफूज, मौलाना महबूब, कायम रजा, आले रजा माले, तसबीब हसन, झुन्नन, शबाब, हक्कन, सबी हैदर, काजिम मेंहदी, आबिद, सरवर मेंहदी, महफूज, राकी, काजिम रजा, शादाब हुसैन, जानशीन अहमद, वजीर हैदर, शबीह हैदर, नजीम, शादाब मेंहदी बबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अलम और ताबूत का मातमी जुलूस आज
चेहल्लुम की आठवीं के मौके पर हल्लौर स्थित दरगाह हजरत अब्बास से शनिवार की सुबह नौ बजे से अंजुमन फरोग मातम व अंजुमन गुलदस्ता मातम के तत्वावधान में अलम ताबूत का मातमी जुलूस निकाला जाएगा। यह पूरे कस्बे में नौहा-मातम के साथ गश्त करेगा। रात 10 बजे जनाबे सकीना के रौजे से ताबूत का मातमी जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed