फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Akhilesh trusts terrorists, not police: Nadda

अखिलेश को पुलिस पर नहीं, आतंकवादियों के ऊपर भरोसा : नड्डा

Sun, 20 Feb 2022 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh trusts terrorists, not police: Nadda
शोहरतगढ़ के छेतहरी में सभा को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अखिलेश को पुलिस पर नहीं, आतंकवादियों के ऊपर भरोसा : नड्डा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी जनसभा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को पुलिस नहीं, बल्कि आतंकवादियों पर विश्वास है। जब पुलिस का मनोबल कम होगा तो गुंडाराज कायम होगा। इस लिए अखिलेश को फिर अलविदा कहिए।
जेपी नड्डा, भाजपा गठबंधन के अपना दल एस के प्रत्याशी विनय वर्मा के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस जिले की जनता ने राष्ट्रवाद में बड़ा योगदान दिया है। आपने जगदंबिका पाल को सांसद के तौर पर चुना और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र को। फिर प्रधानमंत्री के प्रयास से अनुच्छेद 370 और 35 को हटाया गया। इसी प्रकार विनय वर्मा को विधायक चुनकर भेजेंगे तो फिर योगी सरकार बनेगी और प्रदेश अर्थव्यवस्था नंबर वन हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में दूसरे नंबर पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ गया है। मेडिकल कॉलेज, मेडिकल यूनिवर्सिटी, आयुष यूनिवर्सिटी और एम्स की सुविधाएं मिली हैं। योगी और मोदी सरकार मुफ्त राशन दे रही है। आवास, किसान सम्मान निधि के साथ एक साल में 60 लाख नौकरियां दी गई हैं। आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना में रसोई गैस का कनेक्शन दिए गए हैं। इस बार सरकार बनेगी तो होली, दीवाली में एक-एक सिलिंडर मुफ्त मिलेगा। भाजपा सरकार में ही इतनी ताकत है कि हम अपने काम को छाती ठोककर बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘योगी सरकार में जेल में हैं माफिया’
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार में माफिया बाहें फड़फड़ाते थे, लेकिन योगी सरकार में आजम खान, मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद जेल में हैं। सपा सरकार में दो सौ दंगे हुए। योगी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। मुजफ्फरनगर का दंगा और कैराना का पलायन याद रखिए। वाराणसी, लखनऊ, अयोध्या में हिजबुल मुजाहिद्दीन ने बम ब्लास्ट किया था। दो आतंकी पकड़े गए थे। दोनों को अखिलेश ने रिहा करने का आदेश दिया था। कोर्ट के हस्तक्षेप से मुकदमा चला और दोनों को सजा हुई। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद दंगों के आरोपित के पिता से अखिलेश गले मिलते हैं। अखिलेश बताए कि आतंकवादियों से उनका क्या रिश्ता है। भाजपा ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से आजादी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed