फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Akhilesh reached Islamnagar, said - do not be afraid, we will help

इस्लामनगर पहुंचे अखिलेश, बोले- डरना नहीं, हम करेंगे पूरी मदद

Wed, 18 May 2022 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh reached Islamnagar, said - do not be afraid, we will help
सदर थाना क्षेत्र के कोड़रा ग्रांड टोला में गोली कांड के बाद मृतक के परिजन से घटना की जानकारी लेते ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
इस्लामनगर पहुंचे अखिलेश, बोले- डरना नहीं, हम करेंगे पूरी मदद
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के कोड़रा ग्रांट गांव के इस्लामनगर टोले में पुलिस की दबिश के दौरान गोली चलने से जिस महिला की मौत हुई थी, उसके परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाने के लिए बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना है। पीड़ित परिवार से कहा कि डरना नहीं, हम मदद करेंगे। कानूनी मदद के लिए वकील से बात करेंगे। कहा कि यह अपराध का मामला है और पुलिस खुद इसमें पार्टी है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मृतका के पति और बेटों समेत परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर सांत्वना दिया। पीड़ित परिवार की बेटी की शादी में भी मदद का आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि आपके साथ समाजवादी पार्टी खड़ी रहेगी। वह इस्लामनगर में बुधवार शाम 3.53 बजे पहुंचे और 4.26 तक पीड़ित परिवार के घर पर रहे। उनके साथ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, विधायक सैय्यदा खातून, जिलाध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व विधायक विजय पासवान, मोनू दुबे, उग्रसेन सिंह, सुरेश यादव व चिनकू यादव, जुबैदा चौधरी, विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
शहर से कोड़रा मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। इस मार्ग पर बसौनी समेत दो जगह बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की जांच करते हुए सपा कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों को मौके पर जाने से रोका जा रहा था। साथ ही इस्लामनगर गांव में भारी तादाद में पुलिस तैनात रही। इस दौरान एएसपी सुरेश चंद रावत, सीओ प्रदीप कुमार यादव, कई थानों की पुलिस एवं पीएसी जवान मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में रोके गए सपा कार्यकर्ता
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन की सूचना पर मौके पर जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही रोक दिया गया था। इससे खुर्शीद अहमद, सरफराज भ्रमर समेत कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंच नहीं पाए। वहां से लौटने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी के जिला कार्यालय पर भी गए। वहां कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनका हाल जाना।

यह थी घटना
कोड़रा ग्रांट के इस्लामनगर टोले में पुलिस की दबिश के दौरान गोली लगने से रोशनी नामक महिला की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस पर ही गोली चलाने का आरोप लगा था। उसके बाद पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करने का दावा करते हुए कहा कि जितेंद्र यादव नाम के युवक ने गोली मारकर महिला की हत्या कर दी थी। पुलिस ने जितेंद्र को गिरफ्तार करके चालान कर दिया। उसके बाद भी मामला ठंडा नहीं हुआ और बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मृत महिला के परिवार के सदस्यों से मिलने गांव में पहुंचे। इससे मामला फिर से गर्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed