{"_id":"6193ea9c72a40322b32e5b21","slug":"agriculture-department-raids-60-shops-notice-to-six-siddharthnagar-news-gkp416575420","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 दुकानों पर कृषि विभाग का छापा, छह को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 दुकानों पर कृषि विभाग का छापा, छह को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
60 दुकानों पर कृषि विभाग का छापा, छह को नोटिस
सिद्धार्थनगर। उर्वरक और बीज में मिलावट रोकने और गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई के लिए कृषि विभाग टीम ने छापा मारने का अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी की अगुवाई में टीम ने जिले में 60 दुकानों पर छापा मारा और 52 नमूने लिए। छह दुकानदारों को नोटिस करके जवाब मांगा।
जिले में खाद की किल्लत के बीच मिलावट का मामला सामने आने के बाद प्रशासन और कृषि विभाग अलर्ट हो गया है। मंगलवार को तहसील स्तरीय टीम ने जिले में छापा मारने का अभियान चलाया। उर्वरक और बीज की दुकानों की जांच की। अलग-अलग टीम ने 60 दुकानों की जांच की। संदेह होने पर 52 नमूना एक करके जांच के लिए भेजा।
स्टाक बोर्ड, रजिस्टर में अपूर्ण सहित अन्य गड़बड़ी पाए जाने के बाद छह दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया। समय से जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि उर्वरक की दुकानों की जांच की जा रही है। गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।