फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Contract process slows down in siddharth University and lumbini university

Siddharthnagar News: धीमी पड़ी सिद्धार्थ विश्वविद्यालय और लुंबिनी विश्वविद्यालय में अनुबंध की प्रक्रिया

Sat, 24 Dec 2022 01:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 24 Dec 2022 01:38 PM IST
विज्ञापन
Contract process slows down in siddharth University and lumbini university
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR

 सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु एवं नेपाल के लुंबिनी विश्वविद्यालय के बीच अनुबंध की प्रक्रिया धीमी पड़ गई है। चार माह से कोई सार्थक पहल नहीं हो सकी है। दोनों देशों के विश्वविद्यालयों में अनुबंध से शोध की प्रवृत्ति को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन


भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु और लुंबिनी विश्वविद्यालय के बीच अनुबंध की प्रक्रिया एक साल पहले शुरू हुई थी। कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव ने विदेशी छात्र-छात्राओं को रिझाने, शोध एवं साहित्य की राह आसान करने के लिए अनुबंध पर विशेष ध्यान था, लेकिन अचानक यह प्रक्रिया थम सी गई है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने अंतिम ड्राफ्ट किया है, लेकिन दोनों विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर नहीं हो सके हैं। हस्ताक्षर से पहले तय होगा कि किन क्षेत्रों में दोनों विश्वविद्यालय मिलकर कार्य कर सकते हैं। भाषा की दिशा में यह महत्वपूर्ण माना जा रहा है। योजना है दोनों विश्वविद्यालयों के शिक्षक एक-दूसरे परिसर में व्याख्यान देने जाएंगे। वहीं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं नेपाल में भी अध्ययन एवं शोध कार्य करने जाएंगे। इस अनुबंध से दोनों देशों में विदेशी छात्र-छात्राओं की रूझान बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में तथागत बुद्ध की क्रीड़ा स्थली है, जबकि नेपाल के लुंबिनी में जन्म स्थली है। पुरातात्विक धरोहरों पर शोध की राह भी आसान होगी। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में स्थापना के दौरान ही अंतरराष्ट्रीय बौद्ध केंद्र बनाया गया है, लेकिन अब तक इस विभाग की नीव नहीं पड़ी है और एक भी विभागीय शिक्षक की नियुक्ति नहीं हो सकी है। विभाग के समन्वयक प्रो. सुशील तिवारी के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय परिसर के छात्र-छात्राओं के लिए तथागत बुद्ध पर एक सर्टिफिकेट कोर्स संचालित किया जा रहा है। वर्तमान सत्र में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या 1300 हो गई है।


सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु एवं लुंबिनी विश्वविद्यालय के बीच अनुबंध की प्रक्रिया जारी है। एक माह के अंदर अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। -प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव, कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed