{"_id":"637539bcc5723506ce760731","slug":"agitation-against-bribe-for-treatment-siddharthnagar-news-gkp45765567","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar: टांका लगाने के लिए धन उगाही का आरोप, तीमारदारों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar: टांका लगाने के लिए धन उगाही का आरोप, तीमारदारों ने किया प्रदर्शन
Thu, 17 Nov 2022 04:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 04:17 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के लिए पैसे मांगने पर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सड़क दुर्घटना में घायल के सिर में टांका लगाने में धन उगाही का आरोप लगाते हुए तीमारदारों ने प्रदर्शन किया। घायल और तीमारदारों ने सीएमओ से जांचकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
नगर पंचायत का उसका बाजार के गांधीनगर मोहल्ला निवासी शैलेंद्र गौतम सड़क दुर्घटना में चोटिल होने के बाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज कराने आए थे। चिकित्सकों ने उसके सिर में टांका लगाने को कहा। शैलेंद्र गौतम का आरोप है कि टांका लगाने वाले स्वास्थ्य कर्मी उससे 268 रुपये मांगने लगा। दबाव में आकर उसने पैसे दे दिए।
विज्ञापन
इसके बाद बेड पर आराम करने के लिए भी सौ रुपये चार्ज देना पड़ा। इसकी जानकारी होने पर तीमारदारों ने हंगामा करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। उसका निवासी विजय यादव (पहलवान) ने कहा कि धन लेने की जानकारी होने पर उन्होंने संबंधित स्वास्थ्यकर्मी से उसकी सरकारी रसीद मांगी तो वह टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन
उन्होंने मामले की जांचकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मो. करीम, राहुल कुमार, दीपक कुमार, सपा नेता मोहम्मद जफर, सैफ अली, सनी कुमार, पारस यादव, गोलू, पंकज यादव, मोहम्मद नूर, इब्राहिम मौजूद रहे।
जिला अस्पताल में वसूली के आरोप के मामले में शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। फार्मेसी के प्रशिक्षु को हटा दिया गया है, जबकि प्रभारी फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण मांगा गया है। -डॉ. एके झा, प्रभारी सीएमएस