{"_id":"68389b3a59054f775300e225","slug":"after-the-marriage-the-grooms-side-asked-for-two-lakhs-the-father-refused-to-send-his-daughter-away-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-138380-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: निकाह के बाद दुल्हा पक्ष ने मांगे दो लाख पिता ने बेटी को विदा करने से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: निकाह के बाद दुल्हा पक्ष ने मांगे दो लाख पिता ने बेटी को विदा करने से किया इन्कार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के खीराडीहा गांव में निकाह के बाद लड़के वालों द्वारा दो लाख रुपये मांगने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। लड़की के पिता ने बेटी को ससुराल भेजने से मना कर दिया। साथ ही ससुराल वालों पर रकम मांगने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उनहोंने पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है।
लड़की के पिता लायक़ अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने लड़की की जब शादी तय की तो निकाह के पहले पांच लाख रुपये व एक बाइक दहेज में दी। तय समय के अनुसार लड़के के पिता साबिर अली बरात भी ले आए।
बरातियों के नाश्ता के बाद निकाह भी हो गया। जब खाने के लिए लड़के व उसके परिवार को कहा गया तो लड़का व उसके परिवार के लोग दो लाख रुपये की मांग करने लगे, और कहा कि जब तक पैसा नहीं मिल जाएगा, तब तक खाना नहीं खाया जाएगा।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। गांव व रिश्तेदारी के लोग समझाते रहे, लेकिन बात नहीं बन पाई। इसके बाद लड़की वालों ने दुल्हा गाड़ी व लड़के के परिवार वालों को यह कह कर रोक लिया कि जो हमने पैसा व गाड़ी दी है, उसे दो नहीं तो जाने नहीं दिया जाएगा।
इसके बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई । पुलिस ने विवाद आगे न बढ़ने पाए , लड़के की गाड़ी व उसके परिवार को थाने लाकर बैठा लिया और कार्रवाई शुरू कर दी।
लड़के वालों का कहना है कि लड़की हम ले जाएंगे। वहीं लड़की के पिता का कहना है कि लड़की जाने के लिए तैयार नहीं है। फिर भी दोनों पक्षों में बात चल रही है। समाचार लिखे जाने तक कोई निर्णय नहीं हो पाया था।
इस संबंध में थानाध्यक्ष डीके सरोज का कहना है कि लड़के के पिता साबिर अली व उसके परिवार का कहना है कि दो लाख रुपये मांगने की बात गलत है। ऐसी कोई बात नहीं है। पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हुआ है। इसमें घरातियों व बरातियों में हल्की-फुल्की झड़प हो गई थी। तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।