{"_id":"626bdd8d19ae12ecfaaeead619be1458","slug":"after-the-accident-organically-itwa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटवा में सड़क हादसे के बाद बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटवा में सड़क हादसे के बाद बवाल
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 07 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के रगड़गंज चौराहे के पास तेज रफ्तार बस के धक्के से बाइक
विज्ञापन
सवार युवकों के घायल होने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। बस
में तोड़फोड़ की और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा किया।
दरवाजे-खिड़कियां क्षतिग्रस्त कर दिए। एंबुलेंस को भी निशाना बनाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ को नियंत्रित किया। बस को कब्जे में लेकर पुलिस थाने ले गई, चालक फरार है।
घायल युवकों का इलाज बस्ती में चल रहा है। थाना क्षेत्र के धोरहरा गांव निवासी नरेन्द्र मिश्रा का 22 वर्षीय पुत्र राहुल अपने साथी 23 वर्षीय अजीत के साथ रविवार की रात बाइक में पेट्रोल डलवाने रगड़गंज चौराहे पर गया। तेल डलवाकर वे घर लौट रहे थे।
इस बीच नहर के समीप लखनऊ से बढ़नी की ओर जा रही तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक करीब 20 फीट दूर जाकर गिरे। हादसे के बाद चालक बस लेकर भागने लगा।
आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना इटवा पुलिस को दी। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बस्ती रेफर कर दिया। बस्ती से राहुल को लखनऊ भेज दिया गया है। अर्द्धरात्रि में अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा किया। दरवाजे-खिड़कियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
ग्रामीणों ने मौके पर खड़ी 108 नंबर एंबुलेंस में भी तोड़फोड़ किया। घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस ने कमदालाल पुल के पास से बस को पकड़ लिया, चालक फरार हो गया। वापस लौटते समय ग्रामीणों ने बस में भी तोड़फोड़ की। उसके शीशे चकनाचूर कर दिए। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने वहां से भीड़ को हटाकर बस को थाने ले गई। इस संबंध में एसओ इटवा संजय कुमार पांडेय ने कहा कि पूरे मामले की जांच चल रही है। हंगामा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।