{"_id":"6148bc7c8ebc3e5b751c72ce","slug":"after-inspecting-the-jail-took-stock-of-the-preparations-for-the-rescue-from-corona-siddharthnagar-news-gkp409950657","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल का मुआयना कर कोरोना से बचाव की तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल का मुआयना कर कोरोना से बचाव की तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला कारागार की हकीकत जाने के लिए सोमवार को जिला जज, डीएम और एसपी कारागार पहुंचे। उन्होंने कोरोना से बचाव की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही बैरकों में जाकर रहन-सहन की जानकारी ली।
प्रदेश के जेलों में आए दिन कहीं न कहीं खामियां मिल रही हैं। व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए सोमवार को जिला जज प्रमोद कुमार शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शैलेष कुमार मौर्या, डीएम दीपक मीणा, एसपी डॉ. यशवीर सिंह जिला कारागार का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। यहां कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान सभी बैरकों तथा बंदियों का गहन निरीक्षण किया गया।
जेल अधीक्षक ने बताया गया कि नियमित रूप से उनके और जेल स्टाफ की ओर जेल की चेकिंग की जाती है। निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने जिला कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहें और बंदियों पर विशेष दृष्टि रखें। समय-समय पर बंदियों की गतिविधियों के संबंध में जानकारी देते रहें।