फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Advocates demonstrated against lathi charge in Hapur

Siddharthnagar News: हापुड़ में लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 30 Aug 2023 10:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrated against lathi charge in Hapur
कलेक्ट्रेट परिसर में नारे बाजी करते अधिवक्ता। संवाद
कलेक्ट्रेट में पुलिस व प्रशासन के विरोध में नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

सिद्धार्थनगर। हापुड़ एवं गाजियाबाद में अधिवक्ताओं के साथ हुए निर्मम व्यवहार के विरोध में अधिवक्ताओं जनपद न्यायालय से प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम उमाशंकर को ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा नौगढ़, डुमरियागंज, बांसी, इटवा व शोहरतगढ़ तहसीलों में भी अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा।

अधिवक्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन एवं तहसील बार के अधिवक्ताओं ने बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर नारेबाजी की। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि महिला अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार करने और उन पर फर्जी केस दर्ज कराने वाले सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। साथ ही महिला अधिवक्ता पर दर्ज केस रद्द करवाने के लिए हापुड़ एवं गाजियाबाद में शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज करने पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाए। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम मिश्रा, महामंत्री सिद्धनाथ पांडेय, पवन कुमार कर पाठक, संतोष कुमार मिश्र, ओमशंकर पांडेय, कृपाशंकर त्रिपाठी, इंदु कुमार सिंह, अमित त्रिपाठी, अविनाश पांडेय, मनीष सहाय, प्रदीप कुमार सिंह उपस्थित रहे। वहीं तहसील बार एसोसिएशन नौगढ़ के अधिवक्ताओं ने भी न्यायिक कार्य से विरत रहकर अध्यक्ष गणेश शंकर मणि त्रिपाठी एवं महामंत्री सुशील मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए हापुड़़ की घटना के विरोध में राज्यपाल को संबोधित सौंपा और कहा कि हापुड़ में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं के विरुद्ध किये गये कृत्य की घोर निंदा करते है। इस दौरान अनूप मणि त्रिपाठी, जितेद्र त्रिपाठी, अब्दुल हक, अवनीश, तुलसीराम, अनिल श्रीवास्तव, भगवान दास गुप्ता, अब्दुल रउफ, सनाउल्लाह खां, जगदंबा उपाध्याय, अवधेश मिश्र उपस्थित रहे। डुमरियागंज तहसील में हापुड जिला में अधिवक्ताओं द्वारा शांतिपूर्वक किया जा रहे धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज की घटना का विरोध किया गया। बार एसोसिएशन डुमरियागंज के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंप कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की और न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर विरोध जताया। इस दौरान अध्यक्ष इंद्रमणि पांडेय, महामंत्री राम बहादुर यादव, उदय, मुनीश हैदर रिजवी, हरिश्चंद्र सिंह, रवि शंकर पांडे, अखिलेश कुमार, कृष्ण यादव, अवधेश, शिव शंकर चौबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed