फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Advocate dedicated to the upliftment and strengthening of the nation

Siddharthnagar News: राष्ट्र उत्थान और मजबूती के लिए समर्पित रहे अधिवक्ता

Tue, 12 Nov 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 12 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Advocate dedicated to the upliftment and strengthening of the nation
डुमरियागज मे बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण करते सदस्य। 
डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील परिसर में मंगलवार को डुमरियागंज बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि यूपी बार काउंसिल के मौजूदा सदस्य व पूर्व अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता प्रशांत सिंह अटल व विशिष्ट अतिथि सिविल जज जू. डिविजन उमाम जाहिद सम्मलित हुए और नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य व पूर्व अध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल ने कहा कि देश की आजादी से लेकर देश की प्रगति और मजबूती में अबतक अधिवक्ता समाज का अमूल योगदान रहा है। अधिवक्ता हमेशा राष्ट्र उत्थान के लिए अग्रसर भूमिका में रहा है।
विज्ञापन

जिसके के लिए अधिवक्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करें। सिविल जज जू. डि. उमाम जाहिद ने कहा कि बार व बेंच का तालमेल बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
अधिवक्ताओं की जो समस्याएं सामने आएंगी, उन्हें मिल बैठकर निपटाया जाएगा। उन्होंने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से सहयोग बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम को वरिष्ठ अधिवक्ता रामचंद्र सहाय श्रीवास्तव, राधेश्याम सिंह, मलिक इकबाल यूसुफ, प्रेमशंकर उर्फ भोला श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, राम कृष्ण मिश्रा, महबूब आलम खां आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट वीरेन्द्र सिंह, महामंत्री एडवोकेट शिवशंकर चतुर्वेदी को प्रथम छह माह और राकेश श्रीवास्तव छह माह बाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवपूजन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रशासनिक मो. इसराइल अहमद फारूकी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विकास सिंह,अखिलेश मिश्रा, संयुक्त मंत्री प्रशासन भारत भूषण, संयुक्त मंत्री प्रशासक गंगोत्री प्रसाद त्रिपाठी, पुस्तकालयाध्यक अशोक कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, सदस्य कार्यकारिणी वरिष्ठ पद पर एडवोकेट मूनीस हैदर रिज़वी, अवधेश कुमार राही, मो. हारून, हरिश्चंद्र सिंह, उदय सिंह, दीनदयाल यादव और सदस्य कार्यकारिणी कनिष्ठ पद पर एडवोकेट महेश कुमार मौर्या, रामपाल सिंह, संदीप कुमार श्रीवास्तव, धर्मपाल चौधरी, खुर्शीद खान, रमन आदि ने शपथ ग्रहण करने के दौरान दायित्वों का ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed