फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   adolescent died in accident

वाहन की चपेट में आने से किशोर की मौत

Wed, 09 Nov 2022 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
adolescent died in accident
वाहन की चपेट में आने से किशोर की मौत
विज्ञापन

खेसरहा। थाना क्षेत्र के बांसी-खलीलाबाद राजमार्ग पर बेलौहा बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास वाहन की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
खेसरहा थाना क्षेत्र के बिसरी गांव निवासी रवि राजभर (17), अपने मित्र पंचम (18) के साथ मंगलवार सुबह बांसी-खलीलाबाद राजमार्ग पर बेलौहा बाजार से पचमोहनी-कड़जहर तक टहल रहे थे। बेलौहा पेट्रोल पंप के पास दोनों एक वाहन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को खेसरहा सीएचसी पहुंचाया। वहां डाक्टर ने रवि को मृत घोषित कर दिया तथा घायल पंचम की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत
तुलसियापुर। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के मुंहचुरवा घाट के पास मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बगुलहा(अहिरौली) थाना कठेला समय माता निवासी शिवलाल यादव (25) किसी काम से बाइक से जा रहे थे। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के मुंहचुरवा घाट के पास हादसे में उनकी मौत हो गई। ढेबरुआ एसएचओ राहुल सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पिकअप की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed