फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Administration's warning to encroachers

अतिक्रमण करने वालों को प्रशासन का अल्टीमेटम

Mon, 20 Jun 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Administration's warning to encroachers
डुमरियागंज के हल्लौर चौराहे पर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह। सं? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अतिक्रमण करने वालों को प्रशासन की चेतावनी
विज्ञापन

हल्लौर और भटगवा में की गई पैमाइश और निशानदेही
डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। नगर क्षेत्र के बाद अब तहसील प्रशासन ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और कस्बों से सरकारी जमीन और सड़कों पर किए गए कब्जे व अतिक्रमण को हटाने में जुट गया है। सोमवार को तहसीलदार की अगुवाई में राजस्वकर्मियों की टीम ने तहसील क्षेत्र के हल्लौर चौराहा और भटगवा पहुंच कर सरकारी जमीन पर किए गए कब्जे को एक सप्ताह में खाली करने के लिए दुकानदारों और स्थानीय लोगों को हिदायत दी। टीम ने सरकारी जमीन की पैमाइश कर उसकी निशानदेही भी की।
तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि हल्लौर चौराहे से सटे प्राथमिक विद्यालय की सरकारी जमीन पर अगल-बगल के लोग कब्जा किए हुए हैं। भटगवा गांव में सरकारी तालाब पर कब्जा करने की होड़ मची है। ऐसे लोगों को चेतावनी दी गई है। जल्द ही नोटिस जारी करने के बाद कब्जे व अतिक्रमण को हटवाने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान हल्का लेखपाल देवेंद्र राठौर, ग्राम प्रधान विष्णु श्रीवास्तव, एस हसनैन, आमिर, एसआई राम महेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

...
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
सिद्धार्थनगर। तहसीलदार राम ऋषि रमन के नेतृत्व में राजस्वकर्मियों ने अशोक मार्ग पर हाईडिल तिराहे के पास अतिक्रमण हटवाया। केंद्रीय विद्यालय के पूरब स्थित सरकारी भूमि पर 10 मीटर चौड़ाई में आसपास के लोगों ने कब्जा कर निर्माण कर रखा था। राजस्वकर्मियों ने अशोक मार्ग से केंद्रीय विद्यालय की चहारदीवारी से सटे निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर खाली कराया। तहसीलदार ने बताया कि सरकारी भूमि पर कब्जे के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इस दौरान राजस्व एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed