फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Administration's bulldozer on illegal construction

अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Sun, 08 May 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer on illegal construction
अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। एसडीएम सदर की अगुवाई में पुलिस और राजस्व विभाग की टीम रविवार को थरौली पहुंची। यहां पर पंचायत भवन की भूमि पर गेट और चहारदीवारी पर बुलडोजर चला और देखते ही देखते पल पर भर में अवैध के कब्जे को जमींदोज कर दिया गया। एसडीएम सदर के मुताबिक, कोर्ट के आदेश पर कब्जा हटाने की यह कार्रवाई हुई।
एसडीएम सदर विकास कश्यप, तहसीलदार राम ऋषि रमन, कानूनगो और 20 से अधिक लेखपाल, शहर कोतवाल और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, नगर पालिका के कर्मी और बुलडोजर रविवार दोपहर थरौली मोहल्ले में पहुंचा। यहां पर पंचायत भवन की भूमि पर अवैध तरीके से बनी चहारदीवारी और गेट लगाकर किए गए कब्जे को ढहाया जाना था। एसडीएम सदर विकास कश्यप ने बताया कि कब्जे से संबंधित मामला न्यायालय में चल रहा था। परमात्मा प्रसाद अग्रहरि की ओर से वाद दाखिल किया गया था। न्यायालय के आदेश और जांच में पंचायत भवन की भूमि पर गेट और चहारदीवारी पर अवैध कब्जा पाया गया था। उसके बाद कब्जा हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

एसडीएम की निगरानी में नगर पालिका का बुलडोजर शुरू हुआ। देखते हुए देखते पहले गेट को तोड़ा गया। उसके बाद चहारदीवारी को जमींदोज कर दिया गया। साथ सरकारी जमीन की सीमा बना दी गई कि यहां तक है। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। बुलडोजर के चलने की सूचना पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सुरक्षा के मद्देनजर सदर पुलिस के अलावा क्यूआरटी बुलाई गई थी, जिससे किसी प्रकार के विवाद होने पर पुलिस नियंत्रित कर सके। इस दौरान सदर कोतवाल के अलावा जेल चौकी प्रभारी शशांक सिंह, एसआई चंदन कुमार, लेखपाल अब्दुल खफ्फार, बृजेश त्रिपाठी, कमलेश पांडेय, रामकरन गुप्ता, राहुल मणि त्रिपाठी, रामसमुझ सहित 20 लेखपाल मौजूद रहे। इस संबंध में एसडीएम सदर विकास कश्यप ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed