{"_id":"650499894f97906ccd055896","slug":"administration-bulldozer-runs-on-murderer-house-in-siddharthnagar-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar: हत्यारोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर, मकान गिराने की उठाई थी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar: हत्यारोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर, मकान गिराने की उठाई थी मांग
Fri, 15 Sep 2023 11:21 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:21 PM IST
सार
हत्यारोपी के घर पर एसडीएम की मौजूदगी में प्रशासन का बुलडोजर चल गया। परिवार के लोगों ने मकान गिराने की मांग उठाई थी। लोटन कोतवाली क्षेत्र के बरवां गांव में 15 अगस्त को सिर पर प्रहार करके रोहित की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
हत्यारोपी का घर गिराया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोटन कोतवाली क्षेत्र के बरवां गांव में 15 अगस्त को सिर पर प्रहार करके रोहित की हत्या कर दी गई थी। परिवार के लोग इस मामले में आरोपी के घर को गिराने की मांग पर अड़े थे। उनकी मांग को देखते हुए जमीन की पैमाइश की गई तो पता चला कि मकान खलिहान में बना हुआ है। शुक्रवार को एसडीएम डॉ. ललिल कुमार मिश्र की अगुवाई में मकान पर बुलडोजर चलवाकर इसे ध्वस्त कर दिया गया। आरोपी के साथ ही उससे सटाकर खलिहान में बने उसके चाचा के हिस्से को भी ढहा दिया गया।
विज्ञापन
लोटन कोतवाली क्षेत्र के बरवां गांव निवासी रोहित (20) पुत्र दारा की 15 अगस्त को रात सिर पर प्रहार करके हत्या कर दी गई थी। गांव के दूसरे सेमरहना जाने वाले मार्ग पर खून से लथपथ लाश मिली थी। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर मुख्य आरोपी परवेज के अलावा एक युवती व एक युवक पर हत्या सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
परिवार के लोग शव जलाने से मना कर रहे थे। परिवार वालों ने मांग की कि मुख्य आरोपी परवेज का मकान गिराया जाए। एसडीएम ने आश्वासन दिया था कि शव को जलाओ, अगर मकान अवैध रूप से बना होगा तो कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम की निगरानी में गठित टीम ने 29 अगस्त को मौके पर जाकर पैमाइश की तो मुख्य आरोपी परवेज सहित उसके परिवार के दो अन्य लोगों का मकान खलिहान में पाया गया। शुक्रवार को एसडीएम सदर डॉक्टर ललित कुमार मिश्र की अगुवाई में टीम गांव में पहुंची और बुलडोजर से मकान को गिरवा दिया गया। बुलडोजर चलता देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया।
विज्ञापन