फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ADG praised for seeing cleanliness

महिला हेल्प डेस्क की आरक्षी की एडीजी ने की प्रशंसा

Wed, 24 Feb 2021 09:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
ADG praised for seeing cleanliness
एडीजी ने साफ-सफाई देखकर की तारीफ
विज्ञापन

महिला हेल्प डेस्क की आरक्षी की एडीजी ने की प्रशंसा
देर रात गोंडा से लौटते वक्त एडीजी ने किया थाने का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एडीजी गोरखपुर अखिल कुमार मंगलवार देर रात शोहरतगढ़ थाने का औचक निरीक्षण किया। यहां महिला हेल्पडेस्क पर तैनात आरक्षी से बात की। सही जवाब देने और रजिस्टर अपडेट मिलने पर उसे सम्मानित किया। साथ थाना परिसर में सफाई व्यवस्था और रंगाई-पुताई देखकर सीओ और एसओ की तारीफ की।

एडीजी जोन गोरखपुर मंगलवार को गोंडा जिले में कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक में शामिल होने गए थे। वहां से वापस लौटते समय रात लगभग नौ बजे के आसपास शोहरतगढ़ थाने में उनकी गाड़ी घूम गई। यहां सबसे पहले वह महिला हेल्पडेस्क पर पहुंच गए। हेल्पडेस्क पर तैनात महिला आरक्षी से नाम और शैक्षिक योग्यता पूछी। आरक्षी ने अपना नाम महिमा सिंह बताया। हेल्पडेस्क स्थापित किए जाने का क्या उद्देश्य है और यहां बैठने वाले की क्या जिम्मेदारी है। आने वाली महिला फरियादी को कैसे समझाया जाता है। कैसे केस दर्ज किया जाता है आदि सवाल पूछे। महिला आरक्षी महिमा ने सबका बखूबी जवाब दिया। इससे खुश होकर उन्होंने महिमा को सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने आगंतुक कक्ष और थाना परिसर में सफाई व्यवस्था, रंग-रोगन देखकर प्रशंसा की। साथ ही थाने का अपराध रजिस्टर का भी अवलोकन किया। जाते-जाते उन्होंने गोरखपुर के एक थाने का नाम लेते हुए कहा कि शोहरतगढ़ थाना उससे बेहतर है। इसे और बेहतर बनाने का प्रयास करें, जिससे महकमे का नाम और बढ़े। उन्होंने सीओ शोहरतगढ़ प्रदीप यादव और एसओ राजेंद्र बहादुर सिंह को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान एडीजी के पीआरओ गजेंद्र राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed