{"_id":"6883c9eed3d7192936065c29","slug":"activation-of-ashas-is-essential-to-reduce-maternal-and-infant-mortality-rate-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-141694-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मातृ व शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए आशाओं की सक्रियता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मातृ व शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए आशाओं की सक्रियता जरूरी
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में आयोजित क्लस्टर बैठक में जानकारी देते अधीक्षक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। सीएचसी सिरसिया में शुक्रवार को एएनएम, संगिनी व आशा बहुओं की क्लस्टर बैठक हुई। अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि आशा बहुएं गर्भवती महिलाओं का शीघ्र पंजीकरण करते हुए फोलिक एसिड टैबलेट दें। गर्भावस्था के दौरान कम से कम चार बार प्रसव पूर्व जांच करवाएं।
उन्होंने कहा कि आशा बहुएं प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत अल्ट्रासाउंड व चिकित्सीय सलाह तथा संस्थागत प्रसव करवाने के साथ जन्म प्रमाणपत्र दिलवाने में सहयोग करें। अधीक्षक ने बताया कि आशा बहुएं नवजात शिशु व बच्चों की देखभाल कार्यक्रम को अच्छे से करते हुए बच्चों व माता के खतरे के लक्षण की जानकारी लें तथा आवश्यकता अनुसार संदर्भित करें।
उन्होंने कहा कि आशा बहुएं बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए ड्यू लिस्ट बनाकर टीकाकरण करवाने में सहयोग करें। आशा बहू के सक्रिय कार्य से ही मातृ मृत्यु व शिशु मृत्यु को कम किया जा सकता है। एएनएम तथा संगिनी आशा बहू के कार्यों का भौतिक सत्यापन करें तथा ग्राम स्तर पर पहुंच कर आशा बहुओं के कार्य में सुधार करवाएं।
विज्ञापन
क