फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Action will be taken against defaulters as soon as the resolution plan ends

Siddharthnagar News: समाधान योजना समाप्त होते ही बकाएदारों पर होगी कार्रवाई

Fri, 22 Dec 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 22 Dec 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against defaulters as soon as the resolution plan ends
सिद्धार्थनगर। बिजली बिल के बकाएदार उपभोक्ताओं के लिए चलाए जा रहे, एकमुश्त समाधान योजना के समाप्त होते ही बकायेदारों पर बिजली निगम के अधिकारी कार्रवाई करेंगे। अधीक्षण अभियंता बिजली एसके पासवान ने कहा कि ओटीएस का लाभ लेते हुए जो उपभोक्ता बकाया नहीं जमा करेंगे योजना समाप्त होते ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में तीन लाख 92 हजार उपभोक्ता है, जिसमें एकमुश्त समाधान योजना के तहत 352353 लाख बकाएदारों को लाभ मिलना था। लेकिन अब तक 40 हजार उपभोक्ताओं ने ही इस योजना का लाभ लेते हुए 59 करोड़ रुपया बकाया बिल जमा किया है। जबकि अभी भी तीन लाख से अधिक लोगों ने बकाया नहीं जमा किया हैं। योजना समाप्त होते ही शेष सभी बकायेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में 2885 लोगों पर बिजली चोरी के तहत जुर्माना लगा है। इस बार चोरी में पकड़े गए लोगों को भी बकाया बिल जमा करने में भी 65 प्रतिशत तक छूट मिल रही थी लेकिन अभी तक जिले के 421 लोगों ने ही बिजली बिल जमा करके नोड्यूज बनवाए है। अभी दो हजार से अधिक लोग का बिल बाकी है, ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बिजली बिल सीएससी के माध्यम से भी जमा कर सकते है। बताया कि सीएससी के माध्यम से भी एक महीने में दस करोड़ रुपये बिजली का बिल जमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed