फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Action to be taken on reading from unauthorized books, UP board tightens rules

Siddharthnagar News: अनधिकृत किताबों से पढ़ाई पर होगी कार्रवाई, यूपी बोर्ड ने सख्त किए नियम

Sun, 19 Jul 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 19 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Action to be taken on reading from unauthorized books, UP board tightens rules
सिद्धार्थनगर/तुलसियापुर। यूपी बोर्ड से संबद्ध माध्यमिक विद्यालयों में अब मनमाने ढंग से निजी प्रकाशकों की किताबों से पढ़ाई नहीं कराई जा सकेगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि विद्यालयों में केवल परिषद की ओर से अधिकृत प्रकाशकों की एनसीईआरटी आधारित पाठ्य पुस्तकों से ही शिक्षण कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान यदि किसी विद्यालय में अनधिकृत प्रकाशकों की पुस्तकों का उपयोग मिलता है तो संबंधित विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 200 से अधिक राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें करीब ढाई लाख बच्चे पढ़ते हैं। सभी यूपी बोर्ड से संबद्ध माध्यमिक विद्यालयों में परिषद की ओर से लागू एनसीईआरटी आधारित पाठ्यक्रम के अनुरूप पढ़ाई कराई जानी है। इसके लिए परिषद ने एनसीईआरटी की पुस्तकों का मुद्रण केवल तीन अधिकृत प्रकाशकों के माध्यम से कराया है, ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण पाठ्य सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध हो सके। इस वर्ष पहली बार पुस्तकों की ऑनलाइन उपलब्धता की व्यवस्था भी शुरू की गई है, जिससे प्रदेशभर के विद्यार्थियों तक समय से किताबें पहुंच सकें।
विज्ञापन

बोर्ड का उद्देश्य निजी प्रकाशकों की महंगी और अनधिकृत पुस्तकों पर रोक लगाते हुए सभी छात्रों को समान और मानक पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराना है। बोर्ड के निर्देशों के अनुसार निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक गतिविधियों के साथ यह भी जांची जाएगी कि विद्यालयों में केवल अधिकृत प्रकाशकों की पुस्तकों से ही पढ़ाई कराई जा रही है या नहीं। यदि किसी विद्यालय में अन्य प्रकाशकों की पुस्तकें उपयोग में पाई गईं तो इसकी रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर संबंधित विद्यालय के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश सभी प्रधानाचार्यों और विद्यालय प्रबंधन को भेज दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय केवल अधिकृत प्रकाशकों की एनसीईआरटी आधारित पुस्तकों से ही पढ़ाई सुनिश्चित करें। निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- अरुण कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed