फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Action should be taken against those who enter consumers' homes and misbehave

Siddharthnagar News: उपभोक्ताओं के घर में घुसकर अभद्रता करने वालों पर हो कार्रवाई

Mon, 11 Sep 2023 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Action should be taken against those who enter consumers' homes and misbehave
बांसी में सर्राफा व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। नगर में बिजली निगम की ओर से जांच के नाम पर उपभोक्ताओं के घर में घुसकर दुर्व्यवहार करने के मामले में एसडीओ जेई सहित गैर जिम्मेदार अधिकारियों पर अविलंब कारवाई करने की मांग को लेकर सोमवार को सर्राफा व्यापार मंडल बांसी के लोगों ने अजय वर्मा के नेतृत्व में एसडीएम प्रमोद कुमार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।


सर्राफा व्यापार मंडल के अजय वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्रवाई न होने पर बिजली निगम के अधिकारियों की तानाशाही नहीं बर्दास्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली निगम के अधिकारी कर्मचारी तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। शासन-प्रशासन मौन धारण किया हुआ है। उन्होंने कहा कि बिजली निगम के अधिकारी व कर्मचारी समय रहते चेत जाएं, वरना आंदोलन किया जाएगा। लड़ाई आरपार की होगी। आवश्यकता पड़ी तो बांसी बंद भी कराएंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान सभासद रवि अग्रहरि, सभासद प्रतिनिधि बजरंगी वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीराम वर्मा, बृजेश वर्मा, मुन्ना वर्मा, रमेश वर्मा, दिनेश वर्मा, दुर्गेश वर्मा, पप्पू, मनीष, अंगद और मनोज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed