फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Achievements show the village by bicycle

साइकिल से गांव-गांव तक बताएंगे उपलब्धियां

Thu, 07 Apr 2016 12:04 AM IST
Siddharth Nagar
Siddharth Nagar Updated Thu, 07 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Achievements show the village by bicycle
साइकिल रैली की सफलता की बनाई गई रूपरेखा। - फोटो : अमर उजाला
शोहरतगढ़ में सपा विधानसभा क्षेत्र इकाई की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए 18 अप्रैल से साइकिल रैली निकालने की रूपरेखा बनाई गई। विभिन्न क्षेत्रों में रैली की सफलता के लिए जिम्मेदारी तय की गई।
विज्ञापन


बैठक में सपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों, पीड़ितों, अल्पसंख्यकों के लिए बहुत सारी योजनाएं सरकार चला रही है। इसे जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। उन्होंने खराब मार्गाें के बारे में कहा कि जिले की अधिकतर सड़कें नेशनल हाईवे के अंतर्गत हैं, फिर भी प्रदेश सरकार इनकी मरम्मत के लिए पूरा प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


लोहिया आवास के गलत तरीके से वितरण के संदर्भ में उन्होंने कहा कि जहां भी गलत आवंटन हुआ हो, उसकी जांच कराई जाएगी। कार्यकर्ताओं की मजबूती से ही कोई भी चुनाव जीता जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चाहे जो भी अधिकारी हो अगर वो कार्यकर्ता की नहीं सुनेगा तो उसके खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। सपा के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार के लोक कल्याणकारी कार्यों को आमजनमानस तक पहुंचाने के लिए साइकिल रैली को क्षेत्र में सफल बनाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है।


बैठक को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मौलाना अलीम, शकील अहमद, बदरे आलम, मिठाई लाल साहनी, अब्दुल सऊद, ओमप्रकाश यादव, महबूब, रामू यादव, घनश्याम पांडेय, बलिराम यादव, जैनुल्लाह, उमाशंकर उपाध्याय, आदित्य प्रकाश, मो.इसहाक, रामनिवास यादव, इफ्तेखार अहमद, अनिरुद्ध यादव आदि मौजूद रहे। संचालन विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हरिनारायन यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed