{"_id":"61d72a2d58be481d2d24afb0","slug":"accused-tempo-driver-jailed-for-culpable-homicide-siddharthnagar-news-gkp42273574","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर इरादतन हत्यारोपित टैंपो चालक को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर इरादतन हत्यारोपित टैंपो चालक को जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैर इरादतन हत्यारोपित टैंपो चालक को जेल
सिद्धार्थनगर। गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपित टैंपो चालक को बृहस्पतिवार को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाल सदर तहसीलदार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक स्थान पर टैंपो चालक ने तीन जनवरी को बाइक सवार को दो लोगों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में संतराम निवासी मधुबेनिया थाना सदर की मृत्यु हो गई थी। गंदरवा पुत्र बिंदे कुशवा निवासी ग्राम रमना थाना सेवरा जनपद दतिया मध्य प्रदेश गंभीर रूप से घायलावस्था हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इस मामले में मृतक के परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर चालक पर गैर इरादतन हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी थी। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर चालक नीरज कुमार उर्फ छोटू निवासी ग्राम बरौनी थाना सदर को पुलिस टीम ने नगर के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।